लखनऊ में आज से सजेगा रामायण कान्क्लेव का मंच, ये कलाकार होंगे शामिल

विश्व के अधिकांश देशों में रामायण के प्रसंगों को गायन नृत्य और अन्य कला माध्यमों से उजागर किया जा रहा है। राम कथा की वैश्विक पृष्ठभूमि को कला एवं संस्कृति के जरिये जीवंतता प्रदान करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय रामायण कान्क्लेव की शुरुआत की थी।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:23 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:18 AM (IST)
लखनऊ में आज से सजेगा रामायण कान्क्लेव का मंच, ये कलाकार होंगे शामिल
लखनऊ में 20 और 21 अक्टूबर को उप्र संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में रामायण कान्क्लेव होगा।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। आज विश्व के अधिकांश देशों में रामायण के प्रसंगों को गायन, नृत्य और अन्य कला माध्यमों से उजागर किया जा रहा है। राम कथा की इसी वैश्विक पृष्ठभूमि को कला एवं संस्कृति के माध्यम से जीवंतता प्रदान करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय रामायण कान्क्लेव की शुरुआत की थी। सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुआ रामायण कान्क्लेव इस वर्ष 16 शहरों में होगा। अयोध्या शोध संस्थान और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ में आज यानी 20 और 21 अक्टूबर को उप्र संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में रामायण कान्क्लेव होगा।

लखनऊ के अलावा कान्क्लेव अयोध्या, गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, विंध्याचल, चित्रकूट, श्रृंगवेरपुर, बिठूर, ललितपुर, गढ़मुक्तेश्वर, बिजनौर, गाजियाबाद, बरेली, सहारनपुर और मथुरा में भी आयोजित किया जाना है। रामायण कान्क्लवे के पहले दिन 20 अक्टूबर को शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन की पहली शाम लोक नायक राम विषय पर पद्भविभूषण डा सोनल मानसिंह की संगीतमय वार्ता होगी। इसके अलावा श्रीराम स्तवन कविता तिवारी का रहेगा। रीना टंडन एवं साथी लोक गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उप्र संगीत नाटक अकादमी के कथक केंद्र की ओर से रामायण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी।

कादम्बरी संस्था की ओर से जन नायक राम नाटक पेश किया जाएगा। 21 अक्टूबर को समापन संध्या का प्रमुख आकर्षण पद्मश्री मालिनी अवस्थी की सांगीतिक प्रस्तुति रघुबीरा रहेगी। इसके अलावा डा सीमा भारद्वाज एवं साथी उपशास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे। राष्ट्रीय कथक संस्थान की ओर से राम रस नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी। थियेटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से श्रीराम चरितम नाटक का मंचन किया जाएगा। इन सब गतिविधियों के अलावा राज्य ललित कला अकादमी की ओर से रामायण कान्क्लेव के तहत रामायण और रामकथा पर आधारित चित्रकार शिविर का आयोजन भी किया जा रहा। साथ ही उप्र संगीत नाटक अकादमी की तरफ से रामायण गान प्रतियोगिता भी की गई है।

chat bot
आपका साथी