लखनऊ में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 43 लाख के पार, 30 लाख से ज्यादा को लगी दोनों डोज

टीकाकरण के मामले में लखनऊ में गुरुवार तक 43 लाख 55 हजार 036 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें से 30 लाख दो हजार 336 लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी है जबकि 13 लाख 52 हजार 700 लोगों ने अभी पहली डोज ही लगवाई है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:02 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:09 AM (IST)
लखनऊ में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 43 लाख के पार, 30 लाख से ज्यादा को लगी दोनों डोज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में अभी करीब पांच लाख टीकाकरण और किया जाना है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। टीकाकरण के मामले में लखनऊ में गुरुवार तक 43 लाख 55 हजार 036 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें से 30 लाख दो हजार 336 लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी है, जबकि 13 लाख 52 हजार 700 लोगों ने अभी पहली डोज ही लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में अभी करीब पांच लाख टीकाकरण और किया जाना है। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 16 जनवरी से अब तक स्वास्थ्यकर्मियों को 14 लाख आठ हजार 187 डोज, फ्रंटलाइन वर्करों को 12 लाख सात हजार 981 डोज, 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को तीन लाख 88 हजार 991, 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को पांच लाख 72 हजार 331 डोज और 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को 25 लाख 17 हजार 482 डोज दी जा चुकी है। गुरुवार को 25,760 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमके सिंह ने कहा कि बिना आधार कार्ड के भी लोगों को टीका विभिन्न केंद्रों पर लगाया जा रहा है। वहीं सीएमओ के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने कहा कि किसी भी केंद्र पर पहली और दूसरी खुराक लेने की छूट के बाद से टीकाकरण तेजी से हुआ। 

24 घंटे में कोरोना के तीन नए मरीज: बीते 24 घंटे में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं, वहीं चार मरीजों को छुट्टी दी गई है। इसके बाद अब राजधानी में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 18 रह गई है। हालांकि प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या के मामले में लखनऊ अभी भी नंबर एक पर बना हुआ है। अब तक राजधानी में कोरोना से 2,652 मौतें हो चुकी हैंं। बुधवार को कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला था। साथ ही 10 मरीजों को छुट्टी दी गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार अगले 15 दिनों तक अगर नए मरीजों की संख्या तीन या उससे कम रही तो नवंबर के पहले हफ्ते तक लखनऊ कोरोना मुक्त हो सकता है।

chat bot
आपका साथी