Corona Vaccination: यूपी में अब तक सिर्फ 15.6 फीसद ने ही लगवाई दूसरी डोज, महाभियान में दूसरा टीका लगवाने वालों की संख्या कम

यूपी में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अब तक दूसरा टीका 15.6 प्रतिशत लोगों ने ही लगवाया है। अब तक कुल 5.18 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं और इसमें से 4.37 करोड़ लोगों ने पहला और 81.09 लाख ने दूसरा टीका लगवाया है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 02:29 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 02:29 PM (IST)
Corona Vaccination: यूपी में अब तक सिर्फ 15.6 फीसद ने ही लगवाई दूसरी डोज, महाभियान में दूसरा टीका लगवाने वालों की संख्या कम
महाअभियान में एक दिन में 27.82 लाख वैक्सीन लगी और इसमें से 2.04 लाख ने ही दूसरा टीका लगवाया।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। यूपी में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अब तक दूसरा टीका सिर्फ 15.6 प्रतिशत लोगों ने ही लगवाया है। अब तक कुल 5.18 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं और इसमें से 4.37 करोड़ लोगों ने पहला और 81.09 लाख ने दूसरा टीका लगवाया है। बीते मंगलवार को टीकाकरण महाअभियान में भी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वाले काफी कम लोग थे।

महाअभियान में एक दिन में 27.82 लाख वैक्सीन लगी और इसमें से 2.04 लाख ने ही दूसरा टीका लगवाया। 25.78 लाख ने पहला टीका लगवाया। इसमें दूसरा टीका लगवाने वालों को वरीयता देते हुए मौके पर पंजीकरण की सुविधा दी गई थी। यूपी में टीकाकरण अभियान पर नजर दौड़ाई जाए तो वैक्सीन लगवाने वाले 9.61 लाख स्वास्थ्य कर्मियों में से 7.21 लाख ने ही दूसरी डोज लगवाई है। यानी 2.39 लाख स्वास्थ्य कर्मी दूसरी डोज से अभी भी छूटे हैं। इसी तरह 9.95 फ्रंटलाइन वर्करों में से 5.84 लाख ने ही वैक्सीन दूसरी डोज लगवाई है। अभी 4.11 लाख फ्रंटलाइन वर्कर दूसरी डोज से छूटे हैं। इसी तरह 45 पार के कुल 2.69 करोड़ लोगों ने वैक्सीन लगवाई है और इसमें से 64 लाख ने ही दूसरी डोज लगवाई है। यानी अभी 2.05 करोड़ लोग दूसरी डोज से छूटे हैं।

18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के लोगों को एक जून से टीके लगना शुरू हुए। अब तक 2.48 करोड़ युवा टीके लगवा चुके हैं। इसमें से दूसरी डोज 4.04 लाख ने ही लगवाई है। यह वह लोग हैं जिन्होंने कोवैक्सीन लगवाई थी, क्योंकि इसकी दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जा सकती है। कोविशील्ड के पहले और दूसरे टीके में 84 दिन का अंतर होता है। प्रदेश में सबसे ज्यादा टीके कोविशील्ड के ही लगाए गए हैं। अब तक लगी कुल 5.18 करोड़ वैक्सीन में से 4.61 करोड़ टीके कोविशील्ड के हैं और 57.43 लाख टीके कोवैक्सीन के हैं।

chat bot
आपका साथी