यूपी सरकार के मंत्री ने कहा- समाज में क्राइम न हो, यह गारंटी तो भगवान राम भी नहीं दे सके होंगे

उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने राज्य में बढ़ रहे अपराध का अजब जवाब देकर उनको सुर्खियों में ला दिया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 06:16 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 09:23 AM (IST)
यूपी सरकार के मंत्री ने कहा- समाज में क्राइम न हो, यह गारंटी तो भगवान राम भी नहीं दे सके होंगे
यूपी सरकार के मंत्री ने कहा- समाज में क्राइम न हो, यह गारंटी तो भगवान राम भी नहीं दे सके होंगे

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने राज्य में बढ़ रहे अपराध का अजब जवाब देकर उनको सुर्खियों में ला दिया है। प्रदेश महिलाओं पर बढ़े अपराधों पर मंत्री ने एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहना है कि 100 फीसद क्राइम न होने की तो भगवान राम भी गारंटी नहीं दे सकें होंगे।

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज है तो अपराध भी होंगे। शत-प्रतिशत अपराध नियंत्रण की गारंटी तो भगवान राम भी नहीं दे पाए थे। कानून व्यवस्था व महिलाओं के प्रति अपराध के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि 'जब समाज है, तो यह कह देना कि समाज में 100 प्रतिशत क्राइम नहीं होगा, यह गारंटी तो मुझे नहीं लगता कि भगवान राम ने भी दे पाई हो, लेकिन ये गारंटी जरूर है यदि क्राइम हुआ है तो सजा होगी और वह जेल जाएगा और उसको कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

#WATCH UP Minister,Ranvendra Pratap Singh: Jab samaj hai, to samaj mein ye keh dena ke 100% crime nahi hoga, ye surety to mujhe nahi lagta Bhagwan Ram ne bhi de payi ho. Lekin ye surety zaroor hai agar crime hua hai to saza hogi aur vo jail jayega pic.twitter.com/8U5Fr90ML7

— ANI UP (@ANINewsUP) December 5, 2019

रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण कर रही है। अपराधियों से समझौता नहीं किया है। उन्होंने धान खरीद में लापरवाही न करने के लिए अधिकारियों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान क्रय केंद्र से नहीं लौटने पाए। यह अधिकारियों को सुनिश्चित कराना होगा।

बता दें कि उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। पांच आरोपितों ने गांव के बाहर खेतों में युवती को जलाने की कोशिश की। युवती 90 फीसद जल चुकी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे लखनऊ में भर्ती किया गया है। उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की तैयारी है।  इस घटना के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया।

chat bot
आपका साथी