पूर्व पीएम की जयंती से ही शुरू होगा कुकरैल पुल, केशव प्रसाद मौर्य करेंगे निरीक्षण

केशव प्रसाद मौर्य कल करेंगे निरीक्षण, 20 तक पीडब्ल्यूडी जारी कर देगा सेतु निर्माण निगम को बकाया बजट।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 08:12 AM (IST)
पूर्व पीएम की जयंती से ही शुरू होगा कुकरैल पुल, केशव प्रसाद मौर्य करेंगे निरीक्षण
पूर्व पीएम की जयंती से ही शुरू होगा कुकरैल पुल, केशव प्रसाद मौर्य करेंगे निरीक्षण

लखनऊ(जेएनएन)। खुर्रमनगर से कुकरैल फ्लाइओवर और सिक्स लेन रोड 25 दिसंबर से ही आम लोगों के लिए शुरू होगी। इस संबंध में शासन की ओर से सख्त हिदायत होने के बाद राज्य सेतु निर्माण निगम ने पुल का काम तेजी से दोबारा शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी ने 20 नवंबर तक सेतु निर्माण निगम को बकाया बजट जारी कर देने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी ने पेपर मिल कॉलोनी मोड़ तक सड़क निर्माण के लिए जमीन को बराबर करना भी शुरू कर दिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार की दोपहर पुल का निरीक्षण करने आएंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर राजधानी में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। जिनमें कुकरैल पुल अहम है। पहले सेना से विवाद में पुल का काम करीब चार साल तक रुका रहा। इस साल शुरू किया गया तो बजट की कमी से काम रुक गया। पीडब्ल्यूडी ने सेतु निगम को करीब 48 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया था। इस वजह से काम पिछले महीने से रुका हुआ था। मगर उप मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि पुल 25 दिसंबर से ही शुरू होगा। इसके साथ ही ङ्क्षरग रोड से गोमती बैराज के बीच सिक्स लेन रोड भी शुरू किया जाएगा।  इसलिए हर हाल में काम को समय से पूरा किया जाए। उन्होंने 20 नवंबर तक बकाया 45 करोड़ रुपये का बजट सेतु निर्माण निगम को जारी करने का भी आदेश दिया है। दूसरी ओर, सेतु निर्माण निगम ने काम शुरू कर दिया है। पुल के सारे गर्डर रखे जा चुके हैं और यह नीचे उतर चुका है। अब इस पुल की फिनिशिंग की जानी है। 

chat bot
आपका साथी