गोमती तट पर मनेगा दीपोत्सव

लखनऊ जेएनएन। गोमती तट पर दीपोत्सव मनाने की तैयारियां चालू हो गई है। तेरह नवंबर को झूलेलाल पार्क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:39 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:39 AM (IST)
गोमती तट पर मनेगा दीपोत्सव
गोमती तट पर मनेगा दीपोत्सव

लखनऊ, जेएनएन। गोमती तट पर दीपोत्सव मनाने की तैयारियां चालू हो गई है। तेरह नवंबर को झूलेलाल पार्क पर नगर निगम के कान्हा उपवन और गौ सेवा आयोग की तरफ से यह दीपोत्सव मनाया जाए।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्यामनंदन सिंह की अध्यक्षता मैं बैठक हुई। बैठक में महापौर संयुक्ता भाटिया, डॉक्टर शिवम गंगवार डॉक्टर पीके त्रिपाठी नगर निगम के संयुक्त निदेशक पशु कल्याण डॉक्टर अरविंद कुमार राव अपर नगर आयुक्त राकेश यादव शामिल हुए।

बैठक में जानकारी दी गई कि एक लाख दीए गोबर से तैयार कर लिए गए हैं। यह दीए ही दीपोत्सव में जलाए जाएंगे। नगर निगम के कान्हा उपवन में गोबर के साथ कुछ तत्व मिलाकर ही यह दीए बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी