सूदखोरों पर हल्की धारा में मुकदमा दर्ज होने से मृतक का परिवार दुखी, पत्नी बोली-न्याय नहीं मिला तो छोड़कर चले जाएंगे लखनऊ

पति को तो सूदखोरों ने मार डाला अब पुलिस हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों के घरवाले भी धमकी दे रहे हैं अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो घर छोड़कर पूरे परिवार संग कहीं और चली जाऊंगी। यह कहना है चिनहट निवासी मृतक शंभू की पत्नी खुशबू का।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:42 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:42 PM (IST)
सूदखोरों पर हल्की धारा में मुकदमा दर्ज होने से मृतक का परिवार दुखी, पत्नी बोली-न्याय नहीं मिला तो छोड़कर चले जाएंगे लखनऊ
चिनहट इंस्पेक्टर घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया की चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

लखनऊ, [हितेश सिंह]। पति को तो सूदखोरों ने मार डाला, अब पुलिस हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों के घरवाले भी धमकी दे रहे हैं, अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो घर छोड़कर पूरे परिवार संग कहीं और चली जाऊंगी। यह कहना है चिनहट के लौलाई निवासी मृतक शंभू की पत्नी खुशबू का। 

समय से मिलता इलाज तो बच जाती पति की जानः खुशबू ने बताया कि सूदखोरों की पिटाई से घायल पेंटर शंभू शिकायत लेकर चिनहट कोतवाली गए थे। इंस्पेक्टर ने शंभू से तहरीर लिख कर देने के लिए कहा गया। सिर फटने से शंभू के खून बह रहा था। इसके बाद भी उसे समय पर इलाज के लिए अस्पताल नहीं भेजा गया। बहनोई गोङ्क्षवद से वारदात का पता चलने पर खुशबू बेटों संग कोतवाली पहुंची, उस दौरान एसीपी विभूतिखंड कोतवाली आए हुए थे। उन्होंने तत्काल घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाने के निर्देश दिए थे। खुशबू के अनुसार सीएचसी पहुंचने के बाद डाक्टर ने मामूली इलाज करने के बाद शंभू को घर भेज दिया था। कहा कि, इलाज ठीक से मिल जाता तो पति की जान बच सकती थी। 

तीन बार पहले भी पति को घर में बंद कर पीट चुके हैं आरोपितः मृतक शंभू की पत्नी खुशबू ने बताया कि कोरोना काल में सूदखोर राहुल, लालू, विनोद और मनोज द्वारा दिए गए रुपये को पति ने दो लोगों को दिया था। इसके बदले उन्हें पांच सौ रुपये देने की सूदखोरों ने कहा था। पति ने जिनको रुपये दिए थे उनकी कोरोना काल में मौत हो गई। इसके बाद से सूदखोर लगातार पति पर पैसे लौटाने का दबाव बनाते रहे। पति ने छह माह पूर्व पैसे भी वापस कर दिए थे। इसका सुलह नामा भी हुआ था। इसके बाद भी आरोपितों ने तीन बार घर में बंदकर पति की पिटाई की थी। चिनहट इंस्पेक्टर घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया की चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी