लखनऊ में इलाज के लिए आई किशोरी से डाक्टर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा

चाइना बाजार में पृथ्वी अपार्टमेंट स्थित दांंतो के क्लीनिक में 13 साल की बच्ची शनिवार को इलाज कराने पहुंची। आरोप है कि 70 वर्षीय डाक्टर बच्ची का इलाज करने के बहाने उसे केबिन में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के विरोध पर उसे पीटा और धमकी दी।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:56 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:13 AM (IST)
लखनऊ में इलाज के लिए आई किशोरी से डाक्टर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा
इंस्पेक्टर के मुताबिक, चाइना बाजार स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट में आरोपित डा. रामकुमार का दातों का क्लीनिक है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। चाइना बाजार में पृथ्वी अपार्टमेंट स्थित दांंतो के क्लीनिक में 13 साल की बच्ची शनिवार को इलाज कराने पहुंची। आरोप है कि 70 वर्षीय डाक्टर बच्ची का इलाज करने के बहाने उसे केबिन में ले गया। जहां, उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के विरोध पर उसे पीटा और धमकी दी। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने मां को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर प्रमोद मिश्र के मुताबिक चाइना बाजार स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट में डा. रामकुमार दातों का क्लीनिक है। शनिवार को क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की बच्ची के दातों में दिक्कत थी। वह अपनी मांं के साथ डाक्टर के क्लीनिक पर पहुंची। बच्ची को देखने के बाद राजकुमार ने आरसीटी (रूट कैनाल ट्रीटमेंट) की सलाह दी। इसके बाद बच्ची को अंदर केबिन में ले गया। वहां आरसीटी करने के दौरान बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के विरोध पर उसे धमकी दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर बाहर बैठी मां ने विरोध किया तो डाक्टर ने आरसीटी करने की बात कही।

कुछ देर बाद डरी सहमी बच्ची केबिन से निकली। घर जाकर उसने मां को घटना की जानकारी दी। बच्ची से मिली जानकारी के बाद घर वाले आग बबूला हो गए। वह आनन फानन डाक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे। उन्होंंने रात में हंंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कैसरबाग पुलिस पहुंंची। पुलिस ने डाक्टर को हिरासत में ले लिया। बच्ची की मां की तहरीर पर डाक्टर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि डाक्टर की उम्र करीब 70 साल है। डाक्टर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया।

डा. पर फर्जी डिग्री से अस्पताल चलाने का आरोपः बच्ची के परिवारीजन ने डाक्टर रामकुमार पर फर्जी डिग्री के आधार पर क्लीनिक चलाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची के परिवारीजन के आरोप के आधार पर जांच की जा रही है। डाक्टर की डिग्री अगर फर्जी होगी तो उसका क्लीनिक भी सीज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी