तत्कालीन सहायक आवास आयुक्त न्यायिक हिरासत में

लखनऊ जेएनएन। भ्रष्टाचार के एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार तत्कालीन सहायक आवास आयुक्त रजनी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:34 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:34 AM (IST)
तत्कालीन सहायक आवास आयुक्त न्यायिक हिरासत में
तत्कालीन सहायक आवास आयुक्त न्यायिक हिरासत में

लखनऊ, जेएनएन। भ्रष्टाचार के एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार तत्कालीन सहायक आवास आयुक्त रजनीश त्रिवेदी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष जज संदीप गुप्ता की अदालत में इन्हें पेश किया गया था।

रजनीश त्रिवेदी पर आरोप है कि रक्त का संबध न होते हुए भी उन्होंने अल्प आयु वर्ग में पंजीकृत गीता साहू का भवन कृष्णा कुमारी के नाम अंतरित कर दिया। 12 मई, 2003 को थाना विकासनगर में इस मामले की एफआइआर दर्ज हुई थी।

chat bot
आपका साथी