Road Accident in Raebareli: रायबरेली में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से खाई में पलटी कार, सिपाही की मौके पर ही मौत

भदोखर थाने में तैनात सिपाही की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के बेरोई गांव के रहने वाले अमित सिंह परिहार रात करीब 1030 बजे निजी कार से थाने से मुंशीगंज पुलिस चौकी जा रहे थे।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 08:53 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 08:53 AM (IST)
Road Accident in Raebareli: रायबरेली में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से खाई में पलटी कार, सिपाही की मौके पर ही मौत
सिपाही अमित सिंह भदोखर से पहले मिल एरिया थाना और ट्रैफिक में भी ड्यूटी कर चुके थे।

रायबरेली, संवादसूत्र। भदोखर थाने में तैनात सिपाही की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दुर्घटना करने वाले चालक और वाहन का पता नहीं चल सका है। मूल रूप से प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के बेरोई गांव के रहने वाले अमित सिंह परिहार रात करीब 10:30 बजे निजी कार से थाने से मुंशीगंज पुलिस चौकी जा रहे थे। मुंशीगंज बाइपास के पास उनकी कार में किसी भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण कार सड़क किनारे गहरी खाई में चली गई। हादसे में अमित की मृत्यु हो गई। राहगीरों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह हादसा है या फिर सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया गया, इसकी जांच पुलिस कर रही है। 

सिपाही अमित सिंह भदोखर से पहले मिल एरिया थाना और ट्रैफिक में भी ड्यूटी कर चुके थे। वे करीब 10 वर्षों से रायबरेली में तैनात थे। स्थानीय लोगों से उनका काफी मेलजोल था। ऐसा कहा जाता था कि कई बड़े-बड़े मामलों में वह दोनों पक्षों को समझा कर निपटारा करा देते थे, जिसके चलते केस दर्ज करने की नौबत नहीं आती थी। उनके इस अच्छे व्यवहार को सभी याद कर रहे हैं। गुरुवार की सुबह इंटरनेट मीडिया पर बहुत सारे लोगों ने इस दुखद खबर को साझा किया और पीड़ित परिवारजन को शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

भदोखर थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि अमित सिंह बहुत ही अच्छे सिपाही थे। उनकी मौत से पुलिस विभाग को बहुत नुकसान हुआ है। अमित के दो बच्चे हैं। एक बेटा और बेटी। उनके भाई आ गए हैं, परिवार के अन्य सदस्य भी आ रहे हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी