बाराबंकी: बोरी में मिला युवती का शव, गले में लाॅकेट और मिले रस्सी के निशान

बाराबंकी के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के अद्रा पुल के पास गुरुवार की सुबह शारदा सहायक नहर से प्लास्टिक की एक बोरी में युवती का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गले में लाॅकेट और मिले रस्सी के निशान नाक से निकल रहा था झाग।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 06:34 AM (IST)
बाराबंकी: बोरी में मिला युवती का शव, गले में लाॅकेट और मिले रस्सी के निशान
बाराबंकी में बोरी में मिला युवती का शव, छानबीन में जुटी पुलिस, शव की शिनाख्त नहीं।

बाराबंकी, जेएनएन। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के अद्रा पुल के पास गुरुवार की सुबह शारदा सहायक नहर से प्लास्टिक की एक बोरी में युवती का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

अद्रा पुल के पास गुरुवार की सुबह शारदा सहायक नहर में एक बोरी को बहते ग्रामीणों ने देखा और शव होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।जानकारी होते ही मौके पर लोग जमा होने लगी। एसआइ राजबहादुर सिंह व जवाहर द्विवेदी ने बोरी को बाहर निकलवा कर खोला तो एक युवती का शव पाया गया। उसके पैर मुड़े हुए थे। शरीर पर काले रंग की कढ़ाई छाप कुर्ती, ग्रे रंग की लोवर व गले में एक देवी-देवता का लाॅकेट भी मिला है।

सीओ रामनगर दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि दरियाबाद को जाने वाली शारदा सहायक नहर में पानी काफी कम है। हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर अद्रा पुल से फेंका गया है। उसकी उम्र करीब 18-20 वर्ष की है और शरीर पर कपड़े दुरुस्त मिले हैं। गला रस्सी या किसी चीज से कसा गया है, जिसके निशान गले पर मौजूद हैं। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी