Terrorists in UP:उत्तर प्रदेश एटीएस को अलकायदा के आतंकी मिनहाज के दो मददगारों की तलाश

Terrorism In UP उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) अब उनके आधार पर मिनहाज के साथियों को उपलब्ध कराए गए एक और असलहे को बरामद करने का प्रयास कर रहा है। मिनहाज के दो अन्य मददगारों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:14 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:14 PM (IST)
Terrorists in UP:उत्तर प्रदेश एटीएस को अलकायदा के आतंकी मिनहाज के दो मददगारों की तलाश
अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद माड्यूल के आतंकी मिनहाज

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी लखनऊ के साथ ही उत्तर प्रदेश के अन्य बड़े धार्मिक स्थल वाले शहरों में सीरियल ब्लास्ट की तैयारी में लगे अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद माड्यूल के आतंकी मिनहाज व उसके साथियों से उत्तर प्रदेश एटीएस लगातार पूछताछ कर रही है। इस पड़ताल में शुक्रवार को कई और जानकारियां जुटाई गई हैं।

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) अब उनके आधार पर मिनहाज के साथियों को उपलब्ध कराए गए एक और असलहे को बरामद करने का प्रयास कर रहा है। मिनहाज के दो अन्य मददगारों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। अब तेजी से इन दोनों की तलाश की जा रही है।

एटीएस ने लखनऊ के काकोरी क्षेत्र से पकड़े गए मिनहाज व मसीरुद्दीन से मिली जानकारियों के आधार पर ही तीन दिन पहले उनके तीनों साथियों शकील, मुहम्मद मुस्तकीम व मुहम्मद मुईद से अलग-अलग भी पूछताछ की है। शुक्रवार शाम शकील, मुस्तकीम व मुईद की पुलिस रिमांड की अवधि पूरी हो गई। जबकि मिनहाज व मसीरुद्दीन से पूछताछ जारी है। मिनहाज के पास से बरामद पिस्टल उसे लखनऊ में ही उपलब्ध कराई गई थी।

उससे पूछताछ में लखनऊ में ही दूसरा असलहा भी उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि अभी उसे बरामद नहीं किया जा सका है। एटीएस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय कुछ असलहा तस्करों के बारे में भी अहम जानकारियां जुटाई हैं। उनके मिनहाज व उसके साथियों से कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।

वहीं मिनहाज को विस्फोट उपलब्ध कराने वालों को भी चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। कानपुर, गाजियाबाद, चंदौली व मुजफ्फरनगर में भी एटीएस की छानबीन चल रही है। केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद से अन्य राज्यों में भी अंसार गजवातुल हिंदमाड्यूल की छानबीन चल रही है। उल्लेखनीय है कि एटीएस ने 11 जुलाई को लखनऊ से मिनहाज व मसीरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ में सामने आई जानकारियों के आधार पर लखनऊ से उनके तीन साथी शकील, मुहम्मद मुस्तकीम व मुहम्मद मुईद गिरफ्तार किए गए थे।  

chat bot
आपका साथी