CoronaVirus Unlock-2: विदेश में फंसे भारतीयों को लेकर आए दस विमान, मिली राहत

CoronaVirus Unlock-2 चौबीस घंटे में में 10 विशेष उड़ानें विदेश से आईं। राजस्थान महाराष्ट्र हरियाणा झारखंड व पंजाब के यात्री भी आए।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:32 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 08:53 AM (IST)
CoronaVirus Unlock-2: विदेश में फंसे भारतीयों को लेकर आए दस विमान, मिली राहत
CoronaVirus Unlock-2: विदेश में फंसे भारतीयों को लेकर आए दस विमान, मिली राहत

लखनऊ, जेएनएन। CoronaVirus Unlock-2: विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर बीते चौबिस घंटों में दस विमानों से 1,772 यात्री लखनऊ में उतरे। कुवैत से आई उड़ान संख्या जे9-9142 से 156 यात्री आए। सभी प्रदेश के ही अलग अलग जिलों के थे। एयर इंडिया की बहरीन से आई उड़ान आईएक्स 1174 से 176 यात्री आए।

इनमें 35 दूसरे राज्यों के हैं। एक राजस्थान, एक पश्चिमबंगाल, दो झारखंड और 31 बिहार के यात्री हैं। उड़ान संख्या जी9-0443 शारजाह से 215 यात्रियों को लेकर आई। इनमें 10 यात्री लखनऊ के हैं। 35 अन्य राज्यों के भी यात्री इससे आए। इनमें बिहार के 21, दिल्ली के दोख, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के एक-एक, महाराष्ट्र के दो, हरियाणा और झाारखंड के एक-एक, पंजाब के पांच और राजस्थान के तीन यात्री इस उड़ान से आए। 

इसी तरह रविवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर दुबई से आई स्पाइस जेट की विशेष उड़ान एसजी 9123 से आए 175 यात्रियों में एक लखनऊ का था। बिहार के 13 और झारखंड का एक यात्री इस विमान से आए। कुवैत से आई गो एयर की जी8-7233 से 177 यात्री आए। इनमें दो दूसरे राज्यों भी थे। दुबई से आई फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड 8323 से 184 यात्री आए इनमें तीन लखनऊ के थे। इनके अलावा 24 बिहार और पांच उत्तराखंड के यात्री भी थे। शारजाह से आई उड़ान जी8-777 से 213 यात्री आए।

तीन लखनऊ और बिहार के छह यात्री भी इससे आए। दोहा से आई उड़ान क्यूआर 7483 से 131 यात्री आए। मस्कट से विशेष उड़ान ओवी 1357 से 182 यात्री आए। इनमें 18 यात्री लखनऊ के थे। लखनऊ में उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। अन्य राज्यों के कुछ यात्री घरेलू उड़ानों की मदद से अपने राज्यों को देर शाम तक जाते रहे। 

chat bot
आपका साथी