Weather Report of UP: उत्तर प्रदेश में गर्मी और ज्यादा बढ़ी, कल बौछारें पड़ने की उम्मीद

बुधवार को भी सुबह से ही चटक धूप थी और दिन भर गर्म हवाएं झुलसाती रहीं। गर्म हवाओं के चलते राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:42 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:59 AM (IST)
Weather Report of UP: उत्तर प्रदेश में गर्मी और ज्यादा बढ़ी, कल बौछारें पड़ने की उम्मीद
कल से यूपी में मौसम में बदलाव की उम्मीद ,गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद।

लखनऊ, जेएनएन। तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। जम्मू कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बदली व तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में भी कुछ कमी आएगी।

बुधवार को भी सुबह से ही चटक धूप थी और दिन भर गर्म हवाएं झुलसाती रहीं। गर्म हवाओं के चलते राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म शहर बांदा रहा जहां तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रयागराज में 42.8, झांसी 42.7, वाराणसी 42.6 और सुल्तानपुर में 42.5रिकॉर्ड हुआ। हमीरपुर, आगरा, बलिया, कानपुर में तापमान 41 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया।

मौसम केंद्र लखनऊ की निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार से मौसम में बदलाव आने की आशंका है। प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में बदली रहेगी और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। कुछ जगह अंधड़ के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। इसके चलते बढ़ते तापमान में कुछ ब्रेक लगेगा। रविवार तक मौसम में उठापटक जारी रहने की उम्मीद है। इसके पश्चात फिर मौसम साफ हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी