रायबरेली के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का जेनरेटर खराब, मची अफरा-तफरी

रायबरेली जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में लगा जेनरेटर शनिवार की रात खराब हो गया। सेंट्रल लाइन में ऑक्सीजन की सप्लाई बन्द हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सिलिंडर के सहारे मरीजों का इलाज शुरू किया गया।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:11 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:11 AM (IST)
रायबरेली के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का जेनरेटर खराब, मची अफरा-तफरी
रायबरेली के जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में खराबी की वजह से मरीज परेशान।

रायबरेली, जेएनएन। रायबरेली जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में लगा जेनरेटर शनिवार की रात खराब हो गया। सेंट्रल लाइन में ऑक्सीजन की सप्लाई बन्द हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सिलिंडर के सहारे मरीजों का इलाज शुरू किया गया।

वार्ड नंबर 3 श्वास रोगियों की सहूलियत के लिए ऑक्सीजन की सेंट्रल लाइन बिछी है। इसी के जरिए जीवन रक्षक की सप्लाई दी जा रही थी। शनिवार को अचानक प्लांट में लगे जनरेटर में खराबी आ गई, जिसके कारण ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। रात में जब मरीज परेशान हुए तो उन्होंने मामले की शिकायत चिकित्सा अधिकारियों से की। रात में ही जनरेटर को ठीक करने का प्रयास किया गया मगर सफलता नहीं मिली। जिला अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन के छोटे बड़े सिलिंडर जीवन दायक साबित हुए। जनरेटर सही कराने के लिए लखनऊ से मैकेनिक बुलाए गए हैं। काम अभी चल रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एनके श्रीवास्तव ने बताया कि आक्सीजन प्लांट पूरी तरह ठीक है। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल में उपलब्ध है। अभी उन्हीं के जरिए मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ बीरबल ने बताया की इमरजेंसी लाइन भी ऐसे हालात में चालू हो जाती है। वार्ड नंबर तीन में भर्ती सभी मरीजों की हालत स्थिर है। मैं स्वयं दो बार उनका चेकअप करने के लिए जाता हूं।

chat bot
आपका साथी