लखनऊ में साली ने र‍िटायर्ड दीवान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- फोटो खींचकर वसूले रुपये

अश्लील फोटो खींचकर लाखों रुपये वसूलने और शोषण का आरोप। रिटायर्ड दीवान अरविंद के मुताबिक उनका शिक्षिका से पारिवारिक विवाद है। वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी कर रही थी। इस बात का जब विभाग में राजफाश हुआ तो वह नौकरी से निकाल दी गई।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:53 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:47 AM (IST)
लखनऊ में साली ने र‍िटायर्ड दीवान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- फोटो खींचकर वसूले रुपये
गुडंबा थाने से रिटायर्ड है दीवान, रिश्ते में साली लगती है शिक्षिका।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। कुर्सी रोड स्थित एक कालोनी में रहने वाली सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने अपने रिश्ते के जीजा एवं गुडंबा थाने से सेवानिवृत्त दीवान अरविंद मिश्रा पर दुष्कर्म और अश्लील फोटो खींचकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। शिक्षिका के आरोप के आधार पर पुलिस ने आरोपित अरविंद मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर गुडंबा फरीद अहमद ने बताया कि अरविंद मिश्रा थाने से रिटायर्ड हो चुके हैं। पीडि़ता के मुताबिक वह उनकी रिश्ते की साली हैं। 15 साल पहले अरविंद पुलिस लाइन में रहते थे। उस समय वह भी न्यू हैदराबाद कालोनी में रहती थी। रिश्तेदार होने के नाते अरविंद का घर पर आना जाना था। पांच साल पहले पति और बेटा घर पर नहीं थे। शिक्षिका घर पर अकेली थी। अरविंद ने पानी मांगा तो उन्हें पानी दिया। इस दौरान अरविंद ने पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर धमकाते हुए कपड़े फाड़ दिए दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच ली। उसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने लगे। जब मन होता घर आ जाते और शारीरिक शोषण करते। अरविंद की हरकतों से त्रस्त होकर कुर्सी रोड पर मकान लेकर रहने लगी। अरविंद ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूले। अरविंद अभी भी रुपयों की मांग कर रहे थे। त्रस्त होकर मामले की तहरीर गुडंबा थाने में दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

10 हजार न देने पर दी थी गालियां, धमकी : पीडि़ता का आरोप है कि बीते एक जुलाई को वह मंदिर दर्शन करने जा रही थी। इस बीच अरविंद उन्हें मिले। 10 हजार रुपयों की मांग की थी। विरोध पर फोटो वायरल करने की धमकी दी और गाली-गलौज की। इसके बाद परिवारीजनों को जानकारी देकर पुलिस में शिकायत की थी।

नौकरी से हटाए जाने पर लगाया झूठा आरोप : रिटायर्ड दीवान अरविंद के मुताबिक उनका शिक्षिका से पारिवारिक विवाद है। वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी कर रही थी। इस बात का जब विभाग में राजफाश हुआ तो वह नौकरी से निकाल दी गई। शिक्षिका को आशंका है कि उसकी शिकायत अरविंद के द्वारा की गई। इस कारण उसने फर्जी आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी