अब राजा-रानी कोख से नहीं EVM मशीन से पैदा होते हैं : स्वामी प्रसाद मौर्य

वीरांगना ऊदा देवी के शहीदी दिवस समारोह का आयोजन। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि समाज की तरक्की में पासी समाज का अहम रोल है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 03:34 PM (IST)
अब राजा-रानी कोख से नहीं EVM मशीन से पैदा होते हैं : स्वामी प्रसाद मौर्य
अब राजा-रानी कोख से नहीं EVM मशीन से पैदा होते हैं : स्वामी प्रसाद मौर्य
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में शुक्रवार को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पासी समाज का राज घराना रहा है। डॉ आंबेडकर के संविधान ने यह प्रबिधान किया है कि अब राजा-रानी कोख से नहीं ईवीएम मशीन से पैदा होते हैं। ऐसे में पासी समाज समुदाय के रूप में एकत्र होकर सत्ता प्राप्त करें। मौका था, राम-लखन पासी के संयोजन में सैकंदरबाग चौराहे के पास आयोजित वीरांगना ऊदा देवी के शहीदी दिवस समारोह का। कार्यक्रम में महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक आराधना मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि समाज की तरक्की में पासी समाज का अहम रोल है। उनकी सहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अंग्रेजों के खिलाफ उनकी क्रांति पर सभी को गर्व है। 

chat bot
आपका साथी