यूपी में गन्ना पेराई सत्र 2021-22 की शुरुआत, 120 मिलों में से 92 चीनी मिलों ने शुरू किया संचालन

यूपी में गन्ना पेराई सत्र 2021-22 शुरू हो गया है। कुल 120 मिलों में से 92 पेराई कार्य शुरू है इनमें निगम क्षेत्र की एक सहकारी क्षेत्र की 17 व निजी क्षेत्र की 74 चीनी मिलें शामिल हैं। करीब 17 मिलों में पेराई करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:31 PM (IST)
यूपी में गन्ना पेराई सत्र 2021-22 की शुरुआत, 120 मिलों में से 92 चीनी मिलों ने शुरू किया संचालन
उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2021-22 शुरू हो गया है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2021-22 शुरू हो गया है। अब तक कुल 120 मिलों में से 92 पेराई कार्य शुरू है, इनमें निगम क्षेत्र की एक, सहकारी क्षेत्र की 17 व निजी क्षेत्र की 74 चीनी मिलें शामिल हैं। करीब 17 मिलों में पेराई करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, गन्ना खरीद की जा रही जल्द कार्य शुरू होगा।

आयुक्त, गन्ना व चीनी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि संचालित चीनी मिलों में निगम क्षेत्र की मोहद्दीनपुर, सहकारी क्षेत्र की ननौता, सरसावां, मोरना, बागपत, रमाला, अनूपशहर, स्नेहरो, गजरौला, सेमीखेड़ा, बीसलपुर, पूरनपुर, तिलहर, पुवायां, बदायूं, कायमगंज, बेलरायां व नानपारा शामिल हैं। निजी क्षेत्र की चीनी मिलों में मोदी समूह की दो, डीसीएम श्रीराम समूह की चार, मवाना समूह की दो, राणा समूह की चार, उत्तम व डालमिया समूह की तीन-तीन, त्रिवेणी समूह की सात, धामपुर समूह की पां, वेव समूह की चार, द्वारिकेश समूह की तीन, यदु समूह की दो मिलों सहित एकल समूहों की 13 चीनी मिलों में कार्य प्रारंभ हो चुका है।

संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि सिंभावली समूह की तीन में से दो, बजाज समूह की 14 में से नौ, बलरामपुर समूह की 10 में से पांच, आइपीएल समूह की छह में से तीन व बिरला समूह की चार में से तीन चीनी मिलों की ओर से पेराई कार्य शुरू किया जा चुका है। इसके अलावा अन्य 17 चीनी मिलों की ओर से अपना पेराई कार्य शुरू करने की सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। इन चीनी मिलों का संचालन भी जल्द शुरू हो जाएगा।

चीनी मिलों को त्वरित भुगतान करने के सख्त निर्देश : आयुक्त, गन्ना व चीनी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र के देय गन्ना मूल्य का त्वरित भुगतान किये जाने के लिए चीनी मिलों को कड़े निर्देश दिये गये हैं, उसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है। त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान के लिए वर्तमान पेराई सत्र के देय गन्ना मूल्य 510.20 करोड़ के सापेक्ष 553.26 करोड़ का भुगतान गन्ना किसानों को कर दिया गया है, जो देय गन्ना मूल्य से 43.06 करोड़ अधिक है।

chat bot
आपका साथी