लखनऊ के गोमती नगर भूखंड घोटाले में स्टंप पेपर से भी हुई छेड़छाड़, मूल दस्‍तावेज भी गायब

लविप्रा सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि विकल्प खंड के भूखंड संख्या1/10एच में चल रहे निर्माण कार्य को पहले ही रुकवा दिया गया था। उसके बाद भूखंड संख्या पर काबिज से रजिस्ट्री दिखाने को गया था। रजिस्ट्री कई दिनों बाद लविप्रा पहुंची और जांच में कई खामियां पायी गई।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 07:08 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 07:05 AM (IST)
लखनऊ के गोमती नगर भूखंड घोटाले में स्टंप पेपर से भी हुई छेड़छाड़, मूल दस्‍तावेज भी गायब
लविप्रा सचिव ने जांच में पायी गड़बड़ी, मूल दस्तावेजों से हुई छेड़छाड़।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। गोमती नगर के भूखंडों का रहस्य खुलना शुरू हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण लविप्रा के सचिव पवन कुमार गंगवार ने विकल्प खंड के भूखंड संख्या 1/10एच में इस्तेमाल हुए स्टंप पेपर में छेड़छाड़ पायी है, अब इन स्टंप पेपरों की विस्तृत जानकारी ट्रेजरार के यहां से कराने के आदेश दिए हैं। जांच में पाया गया कि रजिस्ट्री के मूल दस्तावेज नहीं हैं। चालान जो इस्तेमाल किए गए हैं वह भी फर्जी हैं। इसके अलावा विभूति खंड के भूखंड संख्या 3/43 का नक्शा निरस्त कर दिया गया है।

इस मामले में योजना देख रहे अधिकारी को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। कंप्यूटर सेल से जांच कराने के साथ ही पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है, साथ ही पूछा है किस बाबू की आइडी से यह भूखंड चढ़ा है, उसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। लविप्रा सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि विकल्प खंड के भूखंड संख्या1/10एच में चल रहे निर्माण कार्य को पहले ही रुकवा दिया गया था। उसके बाद भूखंड संख्या पर काबिज से रजिस्ट्री दिखाने को गया था। रजिस्ट्री कई दिनों बाद लविप्रा पहुंची और जांच में कई खामियां पायी गई।

वहीं सूत्रों के मुताबिक अब भूखंड पर काबिज व्यक्ति भूखंड पर निर्माणधीन मकान को बेचकर निकलना चाहता है। इसकी भनक लविप्रा को लग गई है। ऐसे में लविप्रा ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं विनीत खंड के भूखंड संख्या 1/76 बी पर भी शिकंज कसने की तैयारी है। उधर ट्रांसपोर्ट नगर के भूखंडों और प्रियदशर्नी नगर के चार भूखंडों में जल्द मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी