आठ करोड़ मुस्लिम महिलाओं के हक में है तीन तलाक का फैसला : रहाटकर

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि तीन तलाक के संबंध में केंद्र सरकार का निर्णय ऐतिहासिक और आठ करोड़ मुस्लिम महिलाओं के हक में है।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 07:26 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 08:54 PM (IST)
आठ करोड़ मुस्लिम महिलाओं के हक में है तीन तलाक का फैसला : रहाटकर
आठ करोड़ मुस्लिम महिलाओं के हक में है तीन तलाक का फैसला : रहाटकर

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा है कि तीन तलाक के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा किया गया निर्णय ऐतिहासिक है। यह आठ करोड़ मुस्लिम महिलाओं के हक में है। इससे उनको समाज की मुख्य धारा में जुडऩे का मौका मिलेगा। यहां पत्रकारवार्ता में रहाटकर ने कहा कि अभी समस्याएं और भी हैं। वोहरा समाज की मुस्लिम महिलाओं के खतने की प्रथा का मामला सुप्रीमकोर्ट में है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कानून समस्याओं का हल नहीं।

सामाजिक समस्याओं को जड़ से खत्म करने मेें समाज की आम सहमति भी जरूरी है।  महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के सवाल पर रहाटकर ने कहा कि अपराध नहीं जागरूकता बढ़ी है। अब महिलाएं अन्याय के खिलाफ  मुखर हो रही हैं। आने वाली हर शिकायत का संज्ञान लिया जा रहा है। पहले नहीं लिया जाता है। इसलिए आंकड़ों में अपराधों की संख्या अधिक दिख रही है।

उज्जवला को बनाएंगे महिलाओं को जोडऩे का जरिया

भाजपा नेत्री ने कहा कि उज्जवला योजना को महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का जरिया बनाएंगे। हर मंडल में उज्जवला रसोई और चाय कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान मोर्चा से जुड़ी महिलाएं जिनको उज्जवला के तहत रसोई गैस के कनेक्शन मिले हैं उनके घर जाएंगी। उनसे चाय और भोजन पर चर्चा करेंगी। लखनऊ से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।

हर बूथ कमेटी में पांच महिलाएं

संगठन में महिलाओं की सक्रियता और बढ़ाने के लिए हर बूथ कमेटी में मोर्चा की पांच महिलाएं अनिवार्य रूप से रहेंगी। अगर किसी बूथ पर महिलाओं की संख्या अधिक है तो वहां पूरे बूथ कमेटी में महिलाएं ही होंगी।

chat bot
आपका साथी