बसपा नेताओं के बिगड़ते बोल: घबराने की जरूरत नहीं, बीजेपी वालों को तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे

सपा-बसपा के गठबंधन के एलान के बाद बसपा नेता विजय यादव ने मुरादाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने खुले मंच से भाजपा को धमकी दे डाली।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 01:05 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 11:09 AM (IST)
बसपा नेताओं के बिगड़ते बोल: घबराने की जरूरत नहीं, बीजेपी वालों को तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे
बसपा नेताओं के बिगड़ते बोल: घबराने की जरूरत नहीं, बीजेपी वालों को तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे

मुरादाबाद,जेएनएन। सपा-बसपा के गठबंधन के एलान के बाद बसपा नेता विजय यादव ने मुरादाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने खुले मंच से भाजपा को धमकी दे डाली। उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन का एलान कर दिया है। इससे सपा और बसपा दोनों ही पार्टियों के नेता उत्साहित हैं। विजय यादव ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस ने देश को सिर्फ गांधी दिया है तो भाजपा ने देश को सिर्फ मोदी दिया है।  

नानी याद आ गई होगी

दरअसल, मुरादाबाद के ठाकुरद्वार से विधायक रहे बसपा नेता विजय यादव ने मायावती के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सभा को संबोधित किया। इसमें वह अति उत्साहित होकर कार्यकर्ताओं से कहने लगे कि इन बीजेपी वालों को तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे, घबराने की जरूरत नहीं है।  विजय यादव ने कहा कि आज इन्हें (भाजपा नेताओं को) नानी याद आ गई होगी, मरी हुई नानी, कि एसपी-बीएसपी एक हो गई है।

chat bot
आपका साथी