अब हैंडबॉल भी खेलो इंडिया में शामिल, भारतीय खेल प्राधिकरण ने लखनऊ में की घोषणा

भारतीय खेल मंत्रालय पहले ही हैंडबाल मान्यता दे चुका है। लेकिन अभी तक इसे खेलो इंडिया में शामिल नहीं किया गया था। भारतीय हैैंडबॉल संघ के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव डॉ.आनंदेश्वर पांडेय ने कहा सरकार के फैसले से खेल में जमीनी स्तर पर सुधार होगा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 11:55 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 08:15 PM (IST)
अब हैंडबॉल भी खेलो इंडिया में शामिल, भारतीय खेल प्राधिकरण ने लखनऊ में की घोषणा
इस साल नवंबर में हरियाणा में खेलो इंडिया का चौथा संस्करण।

लखनऊ, जेएनएन। हैंडबॉल भले ही क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, टेनिस सहित अन्य खेलों की तरह लोकप्रिय नहीं है, लेकिन, इसके बावजूद केंद्र सरकार ने इस खेल और खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। दरअसल, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने मंगलवार को खेलो इंडिया खेलों के चौथे संस्करण और इसके आयोजन स्थल की घोषणा की। साई ने हरियाणा में इस साल नवंबर में होने वाले खेलो इंडिया के लिए हैंडबॉल को भी शामिल कर लिया है। भारतीय हैैंडबॉल संघ ने फैसले की तारीफ करते हुए इसे खिलाडिय़ों को मजबूती देने वाला कदम बताया।

बता दें कि भारतीय खेल मंत्रालय पहले ही हैंडबाल मान्यता दे चुका है। लेकिन, अभी तक इसे खेलो इंडिया में शामिल नहीं किया गया था। भारतीय हैैंडबॉल संघ के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव डॉ.आनंदेश्वर पांडेय ने कहा, सरकार के फैसले से इस खेल में जमीनी स्तर पर सुधार होगा और स्कूली स्तर पर खिलाडिय़ों को आर्थिक मदद मिलेगी। अब हैंडबॉल को लोकप्रिय बनाने का समय आ गया है। हैंडबाल फेडरेशन इसे खेलो इंडिया में शामिल करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत था। डॉ. पांडेय के मुताबिक, केंद्रीय खेल मंत्रालय के इस निर्णय से हैंडबाल के खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ेगा। क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ी सोचते थे कि इस खेल का कोई भविष्य नहीं है।

उत्तर प्रदेश के करीब हर जिले में हैैंडबाल खेला जाता है। लखनऊ इसका गढ़ माना जाता है। किसी भी चैैंपियनशिप के लिए यहीं से उत्तर प्रदेश और भारतीय टीमों का चयन किया जाता है। फैजाबाद में भी भारतीय टीमों के कैंप लग चुके हैैं। देश की महिला और पुरुष टीमों में तीन से चार खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर रहे हैैं। हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया में भी राज्य की टीम हिस्सा लेगी। 

chat bot
आपका साथी