भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- सुख-चैन छीनने वाली पार्टी अब मांगेगी आशीर्वाद

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नए मंत्रियों द्वारा निकाली जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर शुक्रवार को तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोगों का सुख और चैन छीनने वाली पार्टी अब लोगों से आशीर्वाद मांगने जाएगी।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:34 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:34 PM (IST)
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- सुख-चैन छीनने वाली पार्टी अब मांगेगी आशीर्वाद
भाजपा के नए मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नें तंज किया।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नए मंत्रियों द्वारा निकाली जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर शुक्रवार को तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोगों का सुख और चैन छीनने वाली पार्टी अब लोगों से आशीर्वाद मांगने जाएगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि 'सुना है वह भाजपा गांव-गांव जाकर आशीर्वाद लेगी, जिसने जनता की सांस छीन ली पर आक्सीजन नहीं दी। महंगे सिलेंडर से चूल्हे बुझा दिए, महंगी बिजली से घरों में अंधेरा कर दिया, किसान-मजदूर, महिला, शिक्षक, युवा, दलित, पिछड़े, सबका उत्पीड़न किया, काम-रोजगार दिया नहीं, रोजी-रोटी और छीन ली।'

सुना है वो भाजपा गाँव-गाँव जाकर ‘आशीर्वाद’ लेगी जिसने जनता की साँस छीन ली पर ऑक्सीजन नहीं दी; महँगे सिलेंडर से चूल्हे बुझा दिए, महँगी बिजली से घरों में अंधेरा कर दिया; किसान-मज़दूर, महिला, शिक्षक, युवा, दलित, पिछड़े सबका उत्पीड़न किया; काम-रोज़गार दिया नहीं, रोज़ी-रोटी और छीन ली। pic.twitter.com/ISKQQGhnNO

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 30, 2021

अखिलेश ने कहा- जनता समाजवादी पार्टी के साथ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। भाजपा का जन आशीर्वाद यात्रा छद्म अभियान है। समाजवादी पार्टी का समाज जोड़ो अभियान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जासूसी करने से ही फुर्सत नहीं है, वह विकास कब करेगी? भाजपा के नए-नए अभियान जनता की ताकत के सामने सरकार की घबराहट के द्योतक हैं।

सपा के विरुद्ध झूठे प्रचार कर रही है भाजपा : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा षड्यंत्र के तहत सपा के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करती है। भाजपा आइटी सेल के जरिये भेष बदलकर सपा के विरुद्ध झूठे प्रचार को बढ़ावा देने में लगी हुई है। कार्यकर्ताओं को इनसे सतर्क रहना होगा। सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इंटरनेट मीडिया पर अनुशासित, मर्यादित, शालीन और संयमित भाषा में अपनी बात रखनी चाहिए। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हमारी किसी भी टिप्पणी या पोस्ट से किसी पर अनर्गल आक्षेप न हों। यदि पार्टी के किसी नेता के खिलाफ कोई बात आए तो उसे आगे न बढ़ाएं और राज्य कार्यालय को सूचित करें।

chat bot
आपका साथी