सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को बताया छलावा, बोले- भाजपाई नाटक का समापन अंक शुरू

सपा अखिलेश यादव ने रविवार को हुए योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को छलावा करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि साढ़े चार साल जिनका हक मारा आज उनको प्रतिनिधित्व देने का नाटक रचा जा रहा है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:09 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:13 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को बताया छलावा, बोले- भाजपाई नाटक का समापन अंक शुरू
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को हुए योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को छलावा करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि साढ़े चार साल जिनका हक मारा आज उनको प्रतिनिधित्व देने का नाटक रचा जा रहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि 'उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार भी एक छलावा है। साढ़े चार साल जिनका हक मारा आज उनको प्रतिनिधित्व देने का नाटक रचा जा रहा है। जब तक नए मंत्रियों के नामों की पट्टी का रंग सूखेगा तब तक तो 2022 चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी। भाजपाई नाटक का समापन अंक शुरू हो गया है।'

उप्र की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार भी एक छलावा है। साढ़े चार साल जिनका हक़ मारा आज उनको प्रतिनिधित्व देने का नाटक रचा जा रहा है। जब तक नये मंत्रियों के नामों की पट्टी का रंग सूखेगा तब तक तो 2022 चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी। भाजपाई नाटक का समापन अंक शुरू हो गया है। pic.twitter.com/eA70nUYjy0

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 26, 2021

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार जिस प्रकार से हिंसा को बढ़ावा दे रही है, उसका खामियाजा उनके ही सांसद व विधायकों को भुगतना पड़ रहा है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह सरेआम हिंसा को प्रोत्साहन-संरक्षण दिया गया, उसका खामियाजा आज उसके ही सांसदों-विधायकों को भुगतना पड़ रहा है। ये अपने जनप्रतिनिधियों तक को संरक्षण नहीं दे पा रही है।उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था फरार है। जनआक्रोश का हिंसक होना अच्छा नहीं होता।

chat bot
आपका साथी