सपा अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव ने कानून व्‍यवस्‍था पर उठाए सवाल, कहा- अपराधियों के आगे नतमस्तक है भाजपा सरकार

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ीं हैं। आगरा में कालि‍ंदी बिहार ज्योतिकुंज में एक होजरी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अलीगढ़ के धर्मपुर गांव में बरामदे में घुसकर युवक की हत्या कर दी गई।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:19 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:19 PM (IST)
सपा अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव ने कानून व्‍यवस्‍था पर उठाए सवाल, कहा- अपराधियों के आगे नतमस्तक है भाजपा सरकार
कहा- अपराधी बेलगाम हैं और बहन-बेटियां हैवानियत का शिकार हो रही हैं।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि अपराध के खिलाफ जीरो टालरेंस की बात करने वाली प्रदेश सरकार आज अपराधियों के आगे नतमस्तक हो गई है। प्रदेश आज पूरी तरह जंगल राज में बदल गया है। अपराधी बेलगाम हैं और बहन-बेटियां हैवानियत का शिकार हो रही हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब लूट, अपहरण, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं न होती हों।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ीं हैं। आगरा में कालि‍ंदी बिहार ज्योतिकुंज में एक होजरी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अलीगढ़ के धर्मपुर गांव में बरामदे में घुसकर युवक की हत्या कर दी गई। चंदौसी के विकास नगर में कन्फेक्शनरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या की गई। बरेली में संजय नगर में दादी के साथ बाजार गए चार साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया।

उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म में विफल रहने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास भी जब असफल रहा तो उसे छत से नीचे फेंक दिया गया। शाहजहांपुर में बेटे की हत्या होने के बाद माता-पिता थाने में सिर पीटते रहे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज जो हालात हैं, उससे समाज का हर व्यक्ति भयभीत है। जनता त्रस्त है और वह 2022 के विधान सभा चुनाव का इंतजार कर रही है।

chat bot
आपका साथी