सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था पर बीजेपी सरकार को घेरा, बोले- बढ़ रहे अपराध से गिरी यूपी की साख
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीलीभीत में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और एटा में किशोरी से उत्पीड़न की घटना यूपी में लिए शर्मनाक है। मुख्यमंत्री की हनक सिर्फ उनके बयानों में ही दिख रही है। अपराधियों पर उसका कोई असर नहीं पड़ रहा।
लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार कानून का राज स्थापित करने में पूरी तरह फेल रही है। न तो पुलिस और प्रशासन सुचारु रूप से कार्य कर रहा है और न ही भाजपा सरकार की भयमुक्त वातावरण स्थापित करने की कोई मंशा है। आए दिन अपराध की बढ़ रही घटनाओं से सूबे की साख गिर रही है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा कि पीलीभीत में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और एटा में किशोरी से उत्पीड़न की घटना यूपी में लिए शर्मनाक है। मुख्यमंत्री की हनक सिर्फ उनके बयानों में ही दिख रही है। अपराधियों पर उसका कोई असर नहीं पड़ रहा। अखिलेश यादव ने कहा कानपुर में सहित पश्चिमी यूपी में हत्या की बढ़ रही घटनाओं से जनता डरी हुई है। लखनऊ में प्रतिष्ठित सर्राफ के यहां लूट की घटना से राजधानी में भी भय का माहौल है। लखनऊ में एक मुलाक़ात बड़ी, साथ में खली।@g8khali pic.twitter.com/3nlE51iRK1
अखिलेश से मिले द ग्रेट खली : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को डब्लूडब्लूई रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने भेंट की। ग्रेट खली ने अखिलेश यादव की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि सपा सरकार में खेल और जिमनास्ट से जुड़े प्रतिभाशाली नौजवानों को बेहतर अवसर प्रदान किया था। लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए खली ने सपा के प्रदेश कार्यालय आकर अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि खेल-खिलाड़ी के प्रति उनकी पार्टी में सम्मान की भावना है। उनकी सरकार में खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें आर्थिक मदद भी दी गई थी। वर्ष 2022 के चुनावों के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर खेलों को और ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा।