सुलतानपुर में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-सपा की सरकार बनने पर एक हजार करूंगा समाजवादी पेंशन

सपा सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन एक हजार कर दूंगा। सभी साथ आएं और इस बार समाजवादी पार्टी को जिताएं। यह बात रविवार को दोपहर में आजमगढ़ जाते समय पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के खोजापुर गांव में महिलाओं से मुलाकात के दौरान कही।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:59 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:39 PM (IST)
सुलतानपुर में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-सपा की सरकार बनने पर एक हजार करूंगा समाजवादी पेंशन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आजमगढ़ जाते वक्त सुलतानपुर में जोरदा स्वागत किया गया।

सुलतानपुर, संवाद सूत्र। सपा सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन एक हजार कर दूंगा। सभी साथ आएं और इस बार समाजवादी पार्टी को जिताएं। यह बात रविवार को दोपहर में आजमगढ़ जाते समय पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के खोजापुर गांव में महिलाओं से मुलाकात के दौरान कही। वहां महिलाओं बड़ी तादाद में पूर्व सीएम को रोककर न सिर्फ उनका स्वागत किया, बल्कि अपने क्षेत्र की समस्याएं भी बताईं। उन्होंने गांव की आशादेवी से बात की, समस्याओं के बारे में जानकारी ली तो वहां जुटे ग्रामीणों ने एक स्वर में अंडर पास बनवाने की मांग की। जिस पर उन्हाेंने गांव के पूर्व प्रधान अनिल कुमार सिंह को लखनऊ आने का न्यौता दिया और कहा कि वहीं प्रार्थना पत्र दें, इसके बाद वह इस समस्या का समाधान जरूर कराएंगे।

इसके पूर्व समाजवादियों ने जगह-जगह सपा मुखिया का स्वागत किया। पूर्व सांसद ताहिर खां को उन्होंने फोन कर अपने आगमन की जानकारी दी थी। फिर पूर्व सांसद अपने समर्थकों के साथ अरवलकीरी पहुंच गए। वहां लोगाें ने सपा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। मो.ताहिर से उन्होंने संगठन समीक्षा की जानकारी ली और लोगों को चुनाव के लिए मेहतन करने का संदेश दिया। सेमरी में पूर्व विधायक अरुण वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम अपने नेता का स्वागत किया। वर्मा ने सरकार द्वारा विरसिंहपुर में प्रस्तावित मंडी का निर्माण न कराए जाने की बात उन्हें बताई। जिस पर पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार बनने पर जितनी भी मंडी का काम बंद है, सबका निर्माण कार्य वह पुन: कराएंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि विकास राज्य में नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया। कहा कि जैसा सोचा था वैसा कार्य नहीं हुआ। लोगों को अभिवादन स्वीकार करने के बाद उनका काफिला आजमगढ़ की ओर बढ़ गया। सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आनेउ की जानकारी उन्हें भी थी, लेकिन संगठन कीद समीक्षा बैठक में व्यस्त होने के नाते वह नहीं जा सके।

chat bot
आपका साथी