सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा की कृषि विरोधी नीतियों के कारण ही किसान आंदोलित

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अपने ही देश में भाजपा ने किसानों को बेगाना बना दिया है। किसानों की आय दोगुनी करने उनकी फसल के उत्पादन लागत का डेढ़ गुना देने जैसे वायदे भाजपा सरकार की जुमलेबाजी में शुमार हो गए हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:52 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 07:52 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा की कृषि विरोधी नीतियों के कारण ही किसान आंदोलित
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अपने ही देश में भाजपा ने किसानों को बेगाना बना दिया है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की कृषि विरोधी नीतियों के चलते देश के किसान आंदोलित और आक्रोशित हैं। अन्नदाता किसानों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने के बजाय उन पर आंसू गैस के गोले दागना, ठंडे पानी की बौछार करना और लाठियां चलाना घोर निंदनीय है। सरकार द्वारा हिंसक मनोवृत्ति के साधनों का प्रयोग करना है अमानवीय है। अपने आचरण से भाजपा ने अपने संवेदनशून्य चाल-चरित्र और जनविरोधी राजनीति की वास्तविक पहचान करा दी है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि अपने ही देश में भाजपा ने किसानों को बेगाना बना दिया है। किसानों की आय दोगुनी करने, उनकी फसल के उत्पादन लागत का डेढ़ गुना देने जैसे वायदे भाजपा सरकार की जुमलेबाजी में शुमार हो गए हैं। अपने वादों से मुकरने वाली भाजपा सरकार से इसीलिए किसानों का विश्वास उठ गया है। उसने कृषि सुधार नहीं, कृषि उजाड़ कानून बनाया है। यह स्थिति खतरनाक है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो फसलों की खरीद : अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने शुरू से ही कृषि संबंधी तीनों कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए उनको तत्काल वापस लिए जाने की मांग की थी। सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही होनी चाहिए। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि किसान को घाटा न हो। किंतु भाजपा का खेती-गांव-किसान से कभी रिश्ता ही नहीं रहा। अमीरों की पक्षधर भाजपा गरीब हलधर का दर्द क्या जाने।

एक्सप्रेसवे को अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को अपने अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी में है। लीज पर देकर लोन लेने के घोटाले से सरकार जिन लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशश कर रही है, वे मनमाना टोल वसूल कर जनता का शोषण करेंगे। वैसे भी भाजपा सरकार जबसे बनी है उसने गरीबों, दलितों, पिछड़ों के हितों की अनदेखी ही की है और कारपोरेट घरानों की मदद में कुछ उठा नहीं रखा है। समझ में नहीं आता है कि यह भाजपा सरकार है या सेल्समैन। समाजवादी पार्टी सरकार में आने पर भाजपा द्वारा किए जाने वाले महाघोटाले की जांच करेगी और दोषियों को दंडित करेगी। जनता के साथ धोखा करने और पूंजीघरानों को अवैध तरीके से मालामाल बनाने की साजिशों का भंडाफोड़ अवश्य होगा। 

chat bot
आपका साथी