सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- छोटे व्यापारियों व गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही भाजपा

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के मामले में भी ढुलमुल नीति अपनाए है। सरकारी क्रय केंद्रों पर असली किसान को उसके गेहूं-धान को खरीद योग्य न होने के बहाने कर परेशान किया जाता है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 09:23 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:48 AM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- छोटे व्यापारियों व गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही भाजपा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उसकी नीतियां खुलकर पूंजी-घरानों का पोषण कर रही हैं। तमाम राष्ट्रीय संपत्तियों को चंद पूंजीपतियों के हवाले करने के बाद सरकार अब किसानों और व्यापारियों को भी बंधक बनाकर जनसाधारण को महंगाई और भ्रष्टाचार के गहरे दलदल में ढकेलने के मंसूबे बना रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के मामले में भी ढुलमुल नीति अपनाए है। सरकारी क्रय केंद्रों पर असली किसान को उसके गेहूं-धान को खरीद योग्य न होने के बहाने कर परेशान किया जाता है लेकिन, बिचौलिए उससे औने-पौने दाम पर खरीद कर एमएसपी पर बेच लेते हैं। मुनाफे के इस धंधे में अफसर भी मिले रहते हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि छोटे व्यापारियों और गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ का एक नया कानून भी भाजपा सरकार अपने बड़े पूंजीपति मित्रों के कहने पर ले आई है कि बाजार में केवल ब्रांडेड तेल ही बिकेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य एवं सुरक्षा मानक प्राधिकरण ने राजाज्ञा निकालकर खुदरा खाद्य तेल की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके तहत अब किराना दुकानों से सोयाबीन, सरसों, सनफ्लावर और पाम आयल खुले रूप में नहीं बिकेगा। केवल बड़ी कंपनियों के तेल की ही बिक्री होगी।

chat bot
आपका साथी