सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार को नहीं है कन्नौज के विकास की चिंता

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर चार साल पहले बनकर तैयार हुआ। भाजपा सरकार ने इसे शुरू नहीं कराया बल्कि यहां पुलिस चौकी बनवा दी।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:15 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 10:15 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार को नहीं है कन्नौज के विकास की चिंता
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार को नहीं है कन्नौज के विकास की चिंता

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा यह मानकर चल रही है कि कन्नौज उनका घर नहीं है। वे वहां के राजनीतिक किरायेदार हैं जिन्हें किराया भी नहीं देना है। भाजपा सरकार को कन्नौज के विकास की चिंता नहीं है। बस समाजवादी सरकार के समय शुरू हुए कामों में रोड़े अटकाना और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर अनर्गल आरोप मढ़ना ही उन्हें आता है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि कन्नौज की ऐतिहासिक नगरी अपने इत्र के लिए मशहूर है। समाजवादी आंदोलन के प्रखर महानायक डॉ. राममनोहर लोहिया की यह कर्मस्थली रही है। वे यहां से लोकसभा सदस्य रहे हैं। सपा सरकार में 2016 में कन्नौज में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हुआ था। करोड़ों रुपये की लागत से जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर चार साल पहले बनकर तैयार हुआ। भाजपा सरकार ने इसे शुरू नहीं कराया बल्कि यहां पुलिस चौकी बनवा दी। आज कोरोना संकट काल में इलाज का यह केंद्र बनता पर भाजपा को तो समाजवादी सरकार के कामों को उजाड़ना है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह बात तो सभी को पता है कि समाजवादी पार्टी कभी भी जातिवादी नहीं रही है। सभी वर्गों का सम्मान समाजवादी पार्टी में रहा है। इसके विपरीत भाजपा नफरत और बंटवारे की राजनीति करती रही है। विपक्ष के प्रति उसका रवैया बदले की भावना का होता है। समाजवादी सबको साथ लेकर चलते हैं तो भाजपा फूट डालने की नीति पर चलती है। भाजपा ने प्रदेश को बदनामी के सिवा कुछ नहीं दिया है।

chat bot
आपका साथी