अखिलेश यादव ने जारी किया गणतंत्र दिवस महाघोषणा पत्र, सपा का संकल्प 'बड़ों का हाथ, युवा का साथ'

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आइए घृणा और अविश्वास के स्थान पर मिल जुलकर परस्पर प्रेम और आपसी विश्वास से समाज प्रदेश और देश को मजबूत करें। हमारा प्रेरणा वाक्य है- विकास सच्चा और काम अच्छा। शांति और सौहार्द हमारा मूलमंत्र है।

By Umesh Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:38 PM (IST)
अखिलेश यादव ने जारी किया गणतंत्र दिवस महाघोषणा पत्र, सपा का संकल्प 'बड़ों का हाथ, युवा का साथ'
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्विटर पर गणतंत्र दिवस महाघोषणा पत्र जारी किया।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्विटर पर गणतंत्र दिवस महाघोषणा पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में संविधान, गणतंत्र-लोकतंत्र, आजादी, सब खतरे में है। इसलिए इस गणतंत्र दिवस पर सपा नई चुनौतियों का सामना करने के लिए नए संकल्प लेकर एक नई घोषणा करने जा रही है। नई हवा है-नई सपा है...बड़ों का हाथ, युवा का साथ...।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आइए घृणा और अविश्वास के स्थान पर मिल जुलकर परस्पर प्रेम और आपसी विश्वास से समाज, प्रदेश और देश को मजबूत करें। हमारा प्रेरणा वाक्य है- विकास सच्चा और काम अच्छा। शांति और सौहार्द हमारा मूलमंत्र है।

pic.twitter.com/NbP4HJuM3Y

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 25, 2021

सपा प्रमुख अखिलेश अखिलेश ने कहा कि हम सब जानते हैं कि एकता के बिना शांति नहीं होती और शांति के बिना विकास नहीं होता। इसलिए आइए हम सब हर बहकावे-भटकावे से बचकर एकजुट होकर आगे बढ़ें और अमन-चैन के लिए हर संभव कोशिश करें। अखिलेश ने सपा की जनहितकारी नीतियों से जुडऩे एवं एक नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए नया संकल्प धारण करने की अपील की। 

किसानों के ट्रैक्टरों पर सपा फहराएगी तिरंगा : समाजवादी पार्टी गणतंत्र दिवस पर प्रत्येक जनपद में तहसील स्तर पर किसानों के साथ ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर ध्वजारोहण करेगी। अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश का किसान दुखी है। खेती और फसलों पर बड़े उद्योग घरानों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नजर है। किसानों को नोटिसें देकर धमकाया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में किसान पूरी तरह उपेक्षित रहे हैैं।

chat bot
आपका साथी