सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- यूपी पंचायत चुनाव के निर्वाचित सदस्यों को धमका रही भाजपा

UP Panchayat Chunav Result 2021 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया है। पंचायत चुनाव में बुरी तरह परास्त होने के बाद भी भाजपा लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध षड्यंत्र करने से बाज नहीं आ रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 07:33 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- यूपी पंचायत चुनाव के निर्वाचित सदस्यों को धमका रही भाजपा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव के निर्वाचित सदस्यों को धमका भाजपा रही है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया है। पंचायत चुनाव में बुरी तरह परास्त होने के बाद भी भाजपा लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध षड्यंत्र करने से बाज नहीं आ रही है। निर्वाचित सदस्यों को डराना-धमकाना और प्रलोभन के जरिए सत्ता का दुरुपयोग कुत्सित इरादों का संकेत है। भाजपा को वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार की कुरीतियां प्रदेशवासियों को भारी पड़ रहीं हैं। प्रशासन की मिलीभगत से आपदा को अवसर बनाने वाले लोगों की जिंदगियों से खेल रहें हैं। अब तो कोरोना संक्रमण प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से फैल रहा है। शहरों के मुकाबले गांवों में स्वास्थ्य ढांचा बेहद कमजोर है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इतना समय बीत जाने के बाद भी अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड, इलाज और टीके की कमी से मौतें हो रहीं हैं। अधिकारियों की लंबी चौड़ी तथाकथित फौज लगाने के बावजूद कालाबाजारी नहीं रुक रही है। सच तो यह है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को परेशानी और प्रताड़ना मिल रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की कुरीतियां प्रदेशवासियों को भारी पड़ रहीं हैं। प्रशासन की मिलीभगत से आपदा को अवसर बनाने वाले लोगों की जिंदिगियों से खेल रहें हैं। ऑक्सीजन की कमी आपातकाल है। माननीय न्यायालय ने भी कहा है कि ऑक्सीजन की से मरीजों की मौत के लिए भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से कैसे बच सकती है। इतना समय बीत जाने के बाद भी अस्पतालों में ऑक्सीजन,बेड, इलाज और टीके की कमी से मौतें हो रहीं हैं। अधिकारियों की लम्बी चौड़ी तथाकथित फौज लगाने के बावजूद कालाबाजारी नहीं रुक रही है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को परेशानी और प्रताड़ना मिल रही है। भूख, बेकारी, गरीबी के अलावा इस सरकार से और क्या मिला है लोगों को। जब इनकी जिम्मेदारी लोगों को कोरोना से बचाने की थी तब तो ये दूसरे राज्यों के चुनाव में लगे रहे। भाजपा सरकार लोगों की जिंदगियां उजाड़ने वाली सरकार बन गई है।

chat bot
आपका साथी