सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- यूपी में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां, हाथरस कांड भाजपा के लिए शर्मनाक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस की बेटी के बाद अब वहीं की एक और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत पर पिता की सरेआम हत्या कर दी गई।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 10:54 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 10:58 AM (IST)
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- यूपी में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां, हाथरस कांड भाजपा के लिए शर्मनाक
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। 'हाथरस की बेटी' के बाद अब वहीं की एक और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत पर पिता की सरेआम हत्या कर दी गई। बेटी रोते हुए न्याय की गुहार लगाती रही। यह कांड भाजपा के लिए शर्मनाक है। सवाल उठाया कि भाजपा के रामराज में अपहरण, दुष्कर्म क्यों हो रहे हैं? बोले- मुख्यमंत्री का इधर ध्यान नहीं है। वे बंगाल और केरल में भ्रमित करने के लिए चुनाव प्रचार में जा रहे हैं जहां की बोली-भाषा भी वे नहीं जानते हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस, बसपा और भाजपा छोड़ आए नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि सपा में लगातार लोगों के शामिल होने से स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार है। सरकार ने कृषि सुधार के नाम पर तीन काले कानून लाकर एमएसपी खत्म कर दी है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने ऊपर लगे गंभीर मुकदमे खुद वापस ले लिए, लेकिन गरीबों पर मुकदमे लगाए जा रहे हैं।

पूर्व विधायक रामकृपाल कोल सहित कई नेता सपा में शामिल : सपा में शामिल होने वाले नेताओं में कोरांव, इलाहाबाद से पूर्व विधायक रामकृपाल कोल और कामता सिंह बघेल हैं। इन्होंने कांग्रेस छोड़ सपा की सदस्यता ली। वाराणसी के संजीव वर्मा व संतोष कुमार सेठ भी भाजपा से सपा में आए हैं। बसपा से तिर्वा कन्नौज के देवेन्द्र प्रताप सिंह स्वर्णकार, अमेठी के डॉ. केडी पासी, उतरौला बलरामपुर के परवेज उमर अहमद तथा रेहान उमर ने मंगलवार को साइकिल थामी।

यह भी पढ़ें : हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पर पिता को गोल‍ियों से भूना, CM योगी का आदेश- शोहदों पर लगे रासुका

chat bot
आपका साथी