सीतापुर में फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर धड़ से अलग कर दी मां की गर्दन, बहनों ने रो-रोकर बताई पूरी कहानी

14 साल की सहेली व इससे छोटी विनीता ने बताया भउवा 27 साल का है। इसके वार से उसकी मां की गर्दन और हाथ अलग हो गया। एक हाथ भी धड़ से अलग हो गया। दूसरे हाथ की हड्डियां बाहर निकल आईं हैं। घर में खून बिखर गया था।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:28 AM (IST)
सीतापुर में फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर धड़ से अलग कर दी मां की गर्दन, बहनों ने रो-रोकर बताई पूरी कहानी
बेटियों ने बताया, उसके भाई भउवा की पिछले एक साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

सीतापुर, जागरण संवाददाता। गुरुवार रात बेटे ने बेटियों के साथ सो रही मां पर फावड़े से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। महिला का सिर और हाथ धड़ से अलग हो गया। घर में इस घटना और भाई के रौद्र रूप को देख दोनों बहनें जोर-जोर से रोने लगींं और भागकर पड़ोस के घर से चाचा को बुला लाई। चाचा मनोज ने तत्काल पुलिस को खबर की। इस बीच हमलावर भागा नहीं, वहीं खड़ा रहा। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग भी मौके पर आ गए थे। वाकया ताहपुर का है। रात के 11.30 बज रहे थे। तुलसीराम के घर कोहराम मचा था। घटना की प्रत्यक्षदर्शी बेटियों सहेली व विनीता ने बताया, वह लोग मां के पास सो रही थी। बड़ा भाई राम भारत उर्फ भउवा अचानक आकर उनकी मां शीला पर फावड़े से प्रहार करने लगा। आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गई। देखा, भाई भउवा मां पर फावड़े से प्रहार कर रहा है।

14 साल की सहेली व इससे छोटी विनीता ने बताया, भउवा 27 साल का है। इसके वार से उसकी मां की गर्दन और हाथ अलग हो गया। एक हाथ भी धड़ से अलग हो गया। दूसरे हाथ की हड्डियां बाहर निकल आईं हैं। घर में खून बिखर गया था। बेटियों ने बताया, उसके भाई भउवा की पिछले एक साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं है उसका इलाज चल रहा है। उधर, घटनास्थल पर रात 12.30 बजे के दौरान यूपी डायल-112 और फिर सीओ राजू कुमार साव, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह रात में ही मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में सहेली ने भाई नामजद कर मां की हत्या के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित राम भारत उर्फ भउवा को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

लखनऊ में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है पूरा परिवार : बताया जा रहा है तुलसीराम के परिवार में आठ बच्चे हैं। इसमें छह बेटियां हैं। राजेश्वरी व पूनम का विवाह हो चुका है। रामदुलारी, सहेली, विनीता व रूपा अविवाहित हैं। दो बेटो में भउवा व दूसरा बेटा पुतान 12 साल का है। यह परिवार लखनऊ में रहकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। राम भारत उर्फ भउवा भी भट्ठे पर ही काम करता था।

भउवा की तबियत खराब थी, सोमवार को आई थी मां : घटना की प्रत्यक्षदर्शी सहेली ने बताया, वह और विनीता भाई राम भारत उर्फ भउवा ताहपुर में घर पर रह रहे थे। भउवा की तबियत खराब थी तो मां शीला को खबर की थी। मां सोमवार को लखनऊ से आई थी, जबकि पिता तुलसीराम अन्य भाई-बहन रामदुलारी, रूपा व पुतान लखनऊ में थे। 

chat bot
आपका साथी