जम्मू कश्मीर की बर्फबारी ने बढ़ाई लखनऊ में ठंड, इस बार ज्यादा पड़ेगी सर्दी

जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी से उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में बइला मौसम का मिजाज। गत वर्ष की अपेक्षा ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 10:11 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 07:20 AM (IST)
जम्मू कश्मीर की बर्फबारी ने बढ़ाई लखनऊ में ठंड, इस बार ज्यादा पड़ेगी सर्दी
जम्मू कश्मीर की बर्फबारी ने बढ़ाई लखनऊ में ठंड, इस बार ज्यादा पड़ेगी सर्दी

लखनऊ, जेएनएन। जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रविवार से हवा तेज होने के साथ-साथ सर्द होगी। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

इस वर्ष नवंबर में ही जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। सात-आठ नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के चलते अच्छी बर्फबारी हुई। वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते दूसरे हफ्ते में फिर बर्फबारी हो गई। जल्दी-जल्दी विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते सर्दी इस बार कुछ जल्दी मैदानी इलाकों में उतर आई है। संकेत ऐसे मिल रहे हैं कि ठंड इस बार कुछ ज्यादा पड़ेगी।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस 14.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह कोहरा रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। पूर्वी उत्तर परदेश में भी कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा रहेगा।

chat bot
आपका साथी