सीतापुर में कहासुनी के बाद आश्रम के सेवादार की संदिग्थ परिस्थितियों में मौत, दो पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

नैमिषारण्य से भैरमपुर रोड़ पर बाग में बने आश्रम के सेवादार की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। सेवादार की मौत बुधवार देर रात हुई थी। आश्रम संचालक ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस मामले कोे संदिग्ध मान रही है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 03:33 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 03:33 PM (IST)
सीतापुर में कहासुनी के बाद आश्रम के सेवादार की संदिग्थ परिस्थितियों में मौत, दो पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
भैरमपुर निवासी बालक पुत्र हजारी कई वर्षों सेे बाबा भारती के बाग व आश्रम में रहता था।

सीतापुर, संवाद सूत्र।  नैमिषारण्य से भैरमपुर रोड़ पर बाग में बने आश्रम के सेवादार की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। सेवादार की मौत बुधवार देर रात हुई थी। आश्रम संचालक ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। हालांकि पुलिस, मामले को संदिग्ध मान रही है। नैमिषारण्य के उत्तर वार्ड -दो निवासी अशोक कुमार तिवारी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि लोधपुरवा मोड के पास आम के बाग में उनका हनुमत आश्रम है। आश्रम में उनके भाई रामकिशोर उर्फ बाबा भारती के साथ गांव भैरमपुर निवासी बालक सेवादार रहता था। सेवादार बालक, आश्रम व बाग की देखरेेख करता था। तहरीर में बताया कि नैमिषारण्य निवासी विवेक व रवि भी बाग में आया-जाया करते थे। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रवि व विवेक की मेरे भाई और सेवादार से कहासुनी हुई थी। बाद में सेवादार मृत पाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रवि व विवेक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

कई वर्षों से बाग में रह रहा था सेवादार बालकः भैरमपुर निवासी बालक पुत्र हजारी कई वर्षों से बाबा भारती के बाग व आश्रम में रहता था। मृतक बालक, तीन भाई था। भाई विश्राम के मुताबिक देर रात करीब 11 बजे बालक की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार के लोग बाग पहुंचे। जानकारी पर सीओ मिश्रिख एमपी सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। 

सुबह ही थाने पर जुटे ग्रामीणः सेवादार बालक की मौत की सूचना पर परिवारजन व ग्रामीण सुबह ही थाने पहुंच गए। प्रधान भी ग्रामीणों केे साथ थे। पुलिस ने सेवादार बालक, की मौत के बारे में जानकारी ली।

बुधवार रात सेवादार बालक की मौत हुई है। वह बाग में ही रहता था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। -विनोद कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष नैमिषारण्य

chat bot
आपका साथी