Ayodhya Half Marathon 2021: इलाहाबाद के श्याम और मुजफ्फरनगर की रूबी बनी अयोध्या हाफ मैराथन की विजेता

Ayodhya Half Marathon 2021 अयोध्या हाफ मैराथन में 1000 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया। धावकों ने 21 किलोमीटर के सफर तय करने में सबसे कम समय लिया। पुरुष वर्ग में इलाहाबाद के श्याम और महिला वर्ग में मुजफ्फरनगर की रूबी पहले स्थान पर रहीं। 25-25 हजार का पुरस्कार मिला।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 11:32 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 11:32 AM (IST)
Ayodhya Half Marathon 2021: इलाहाबाद के श्याम और मुजफ्फरनगर की रूबी बनी अयोध्या हाफ मैराथन की विजेता
Ayodhya Half Marathon 2021:अयोध्या हाफ मैराथन में 1,000 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया।

अयोध्या, जेएनएन। डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अयोध्या हाफ मैराथन में पुरुष वर्ग में श्याम और महिला वर्ग में रूबी कश्यप पहले स्थान पर रहीं। इन दोनों को 25-25 हजार का पुरस्कार दिया गया। श्याम इलाहाबाद और रूबी मुजफ्फरनगर की निवासी है। इसके पहले प्रादेशिक हाफ मैराथन की शुरुआत उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की।अवध विश्वविद्यालय गेट से रवाना हुई हाफ मैराथन में 1,000 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया। 

मैराथन के दौरान शहर के निर्धारित  मार्गो  पर खड़े लोग धावकों का उत्साहवर्धन करते रहे इस दौरान लोगों में भी गजब का उत्साह रहा। विजेता धावकों ने 21 किलोमीटर के सफर तय करने में सबसे कम समय लिया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से कुलपति प्रोफेसर रविशंकर ने स्वागत किया। 

 

पुरुष वर्ग में इलाहाबाद के श्याम और महिला वर्ग में मुजफ्फरनगर की रूबी कश्यप पहले स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त पुरुष वर्ग में मेरठ के ए वेणू  कुमार को दूसरा, हरियाणा के सुनील कुमार को तीसरा ,अयोध्या के हरिओम को चौथा तथा हरियाणा के अशोक पाल को पांचवा स्थान मिला। इसी तरह महिला वर्ग में अमरोहा की रेनू दूसरे स्थान पर, अर्पिता सैनी तीसरे , वाराणसी की तामसी सिंह चौथे स्थान पर तथा बरेली की विनीता गुर्जर पांचवें स्थान पर रही। 

समापन समारोह में  विजेताओं को अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह व अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। मैराथन को संपन्न कराने के लिए 50 से अधिक वालंटियर लगे थे। समापन सत्र में मुख्य नियंता प्रो, अजय प्रताप सिंह, प्रो,रमापति ,प्रो,  एसएस मिश्र सहित कई नामचीन खिलाड़ी व खेल से जुड़े लोग मौजूद रहे। आयोजन सचिव डॉ, मुकेश वर्मा ने बताया कि सात सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी