शहर में तहसील दिवस की तर्ज पर शक्ति दिवस

लखनऊ शहर में तहसील और थाना समाधान दिवस की तर्ज पर अब शक्ति दिवस आयोजित होगा। इसमें सि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 01:37 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:11 AM (IST)
शहर में तहसील दिवस की तर्ज पर शक्ति दिवस
शहर में तहसील दिवस की तर्ज पर शक्ति दिवस

लखनऊ : शहर में तहसील और थाना समाधान दिवस की तर्ज पर अब शक्ति दिवस आयोजित होगा। इसमें सिर्फ महिलाओं से जुड़ी शिकायतें सुनी जाएंगी, जिनका तत्काल निस्तारण होगा। जिलास्तरीय महिला अधिकारियों को इसके पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने शक्ति दिवस पूरी तरह महिलाओं को समर्पित करने का फैसला किया है। इसमें कलेक्ट्रेट से लेकर शहरी क्षेत्र की तहसीलों, विकास खंडों और थाना स्तर पर सप्ताह में एक दिन दो घंटे केवल महिलाओं से जुड़ी शिकायतें सुनी जाएंगी। महिलाओं को घरेलू हिसा, शोषण, संपत्ति या किसी तरह की सरकारी योजनाओं और कार्यक्रम को लेकर कोई समस्या होगी तो वे अधिकारियों के समक्ष इसे रख सकेंगी। इसके लिए जिले के शीर्ष अधिकारियों के अलावा जिलास्तरीय योग्य महिला अफसरों का पैनल बनेगा। सीडीओ बने नोडल अधिकारी जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शक्ति दिवस को तहसील दिवस और थाना दिवस की तरह ही पूरी गंभीरता के साथ आयोजित करने की बात कही है। उनके मुताबिक मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीडीओ के निर्देशन में ही शक्ति दिवस आयोजित होगा। डीएम के मुताबिक इस बाबत अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी