UP : सीतापुर से सात साल पहले लापता हुई किशोरी, बरामदगी में हुई दो बच्चों की मां; अब होगी कोर्ट में होगी पेश

सीतापुर में एक हैरान करने वाला मामला आया सामने। महिला ने शाहजहांपुर निवासी अपने प्रेमी से शादी कर ली थी और वह उसी के साथ रह रही थी। अब पुलिस महिला को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 06:57 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 06:57 PM (IST)
UP : सीतापुर से सात साल पहले लापता हुई किशोरी, बरामदगी में हुई दो बच्चों की मां; अब होगी कोर्ट में होगी पेश
सीतापुर में हैरान करने वाला मामला आया सामने। 2013 को लापता किशोरी सात साल बाद दो बच्चों के साथ बरामद।

सीतापुर, जेएनएन।  यह मुकदमा थोड़ा दिलचस्प है... करीब सात साल पहले शहर कोतवाली रिपोर्ट में लिखी गई थी। 13 दिसंबर 2013 की घटना का मुकदमा उसी वर्ष 15 दिसंबर को दर्ज हुआ। मामला मुंशीगंज से एक किशोरी के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का था। विवेचना चलती रही। 10 विवेचक बदल गए लेकिन, न किशोरी मिली और न ही मामला सुलझा। 

इसके बाद मंगलवार को पुलिस को सूचना मिलती है कि मुंशीगंज में दो बच्चों की मां अपने पिता से मिलने आई है। पुलिस सक्रिय होती है। मौके पर पहुंचती है तो पता चलता है कि यह वही किशोरी है, जो सात साल पहले लापता हुई थी। आखिरकार महिला की बरामदगी हो जाती है। कोहना चौकी इंचार्ज प्रदीप दुबे के मुताबिक, महिला ने शाहजहांपुर निवासी अपने प्रेमी से शादी कर ली थी और वह उसी के साथ रह रही थी। अब पुलिस महिला को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।

महिला ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी मर्जी से गई थी। उसका प्रेमी पेंटर है। अब उसके दो बच्चे हैं। एक तीन वर्ष की बेटी व डेढ़ साल का बेटा। एसआइ ने बताया, महिला मंगलवार को दोनों बच्चों के साथ पिता से मिलने आई थी। मुखबिर की सूचना पर महिला को बरामद किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि वर्तमान में वह अपने पति व दो बच्चों के साथ शाहजहांपुर के निगोही में रहती है। पता चला है कि महिला सात साल पूर्व अपने पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुंशीगंज मुहल्ले में किराए के मकान में रह रही थी। उसी मकान में दो युवक भी किराए से रहते थे। इसी बीच किशोरावस्था में महिला का प्रेम हो गया और वह पिता को बिना बताए प्रेमी के साथ चली गई थी। दोनों आरोपित भी उसी समय से गायब हो गए थे।

लंबित मुकदमे में रहे 10 से अधिक विवेचक

करीब एक महीने पहले विवेचना कोहना चौकी प्रभारी प्रदीप दुबे को मिली थी। इससे पहले दारोगा वीरेंद्र मिश्र, आलोक यादव, मोहम्मद मतीन, आलोक कुमार धीमान, शिव गोपाल सिंह भी विवेचना कर चुके हैं। 

बुधवार को न्यायालय में पेश होगी महिला

शहर कोतवाल तेज प्रकाश सिंह के मुताबिक, आयु निर्धारण के लिए उसका मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलते ही 164 के बयान के लिए उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी