Bloodshed in Property Dispute: रायबरेली में भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी, सात घायल; रिपोर्ट दर्ज

रायबरेली के लालगंज कोतवाली थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के मध्य जमकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चली। इसमें एक पक्ष से चार तथा दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 11:10 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 11:22 AM (IST)
Bloodshed in Property Dispute: रायबरेली में भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी, सात घायल; रिपोर्ट दर्ज
रायबरेली में भूमि विवाद में दो पक्षों में हुआ संघर्ष, सात लोग घायल।

रायबरेली, जेएनएन। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के मध्य जमकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चली। इसमें एक पक्ष से चार तथा दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में कराने के साथ ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 एक पक्ष से मनोज कुमार पुत्र स्व.मायाराम ने बताया कि उनका गांव के ही हरिवंश लाल से भूमि विवाद चल रहा है। इसी के चलते प्रतिपक्षी के बच्चे उनके घर की महिला के साथ टीका टिप्पणी कर रहे थे। मना करने पर  हरिवंश ,शुभम ,सोनू ,शिवम लाठी डंडा कुल्हाड़ी व राड लेकर आ गए और उन्हें मारने लगे। बचने के लिए वे सब घर के अंदर भागे तो घर में घुसकर भी उनकी पिटाई की गई । इसमे मनोज समेत फूल दुलारी पत्नी स्वर्गीय मायाराम सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय मायाराम ,तथा सोनी पुत्री स्वर्गीय माया राम को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से शारदा देवी का कहना है कि सुनील आदि टीका टिप्पणी कर रहे थे, जब विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग फौजदारी पर अमादा हो गए और लाठी डंडा कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घर में घुसकर उन सब की पिटाई की गई जिसमें  शारदा पत्नी हरिवंश ,हरिवंश पुत्र बुद्धीलाल तथा पूजा पुत्री हरिवंश को चोटे आई हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मनोज ,सुनील आदि को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य मारपीट हुई थी। इसमें सात लोगों को चोटें आई थीं। सभी घायलों का उपचार कराते हुए दोनों पक्षों से मिले शिकायती पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी