Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: फूलों के साथ भगवान राम की बिके चित्र व प्रतिमाएं भी खूब बिकी

लखनऊ के बाजार में भूमि पूजन को लेकर उत्साह गुलाब व गेंदे के माला की रही डिमांड राम दरबार के चित्र व मूर्तियों की बाजार में रही मांग।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 03:29 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 03:29 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan:  फूलों के साथ भगवान राम की बिके चित्र व प्रतिमाएं भी खूब बिकी
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: फूलों के साथ भगवान राम की बिके चित्र व प्रतिमाएं भी खूब बिकी

लखनऊ, जेएनएन। राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के चलते राजधानी के अधिकांश घरों में रामनवमी जैसे माहौल रहा।  बाजार में जहां भगवान राम के चित्र व मूर्तियों की खूब डिमांड रही, वहीं फूलों की आम दिनों की तुलना में डिमांड ज्यादा रही। तीस रुपये प्रति मीटर गेंदे की माला अमूमन बिकती है, लेकिन बुधवार को चालीस से पचास रुपये तक गेंदे की एक मीटर माला बिक गई। यही नहीं तीन सौ रुपये किलो गेंदे का फूल बिका। वहीं गुलाब के फूलों की एक मीटर लंबी माला सौ रुपये में बिकी। सुबह से ही फूलों की बिक्री शुरू हो गई थी। कुछ यह हाल राम के चित्र व राम दरबार के चित्रों का रहा। सौ रुपये का एक भगवान राम का चित्र बिका, वहीं पत्थरों की छोटी प्रतिमा पांच सौ रुपये से लेकर शुरुआत थी। 

गोमती नगर के पत्रकार पुरम स्थित पूजा सामग्री भंडार के संचालक राकेश ने बताया कि मंगलवार से ही भगवान राम के चित्र बिक रहे हैं। कई लोगों ने राम दरबार चित्रों की फ्रेमिंग भी करवाई है। वहीं अमीनाबाद के गीता पूजा भंडार में भगवान राम व राम दरबार की डिमांड रही। सामान्य दिनों में यह इक्का दुक्का बिकते थे, लेकिन दो दिनों से इनकी बिक्री बढ़ी है। यहां छह सौ रुपये से लेकर सवा लाख रुपये तक मूर्तियां थी, इनकी बिक्री खूब हुई।  

भूमि पूजन के बाद मंदिरों में चढ़ाया प्रसाद 

गोमती नगर के विवेक खंड दो व विराम खंड स्थित मंदिर में भगवान राम के दरबार में भक्तों ने पूजा अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। यही हाल राजधानी के अन्य मंदिरों का रहा। यहां सुबह से ही फूलों व प्रसाद की दुकाने सज गई थी। कोरोना के कारण यहां फूलों की दुकान न के बराबर लगती थी, लेकिन पांच अगस्त को चहल पहल रही। राम दरबार में भक्तों ने घंटे बजाकर जय जयकार उद्घोष किया।

chat bot
आपका साथी