पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसानों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकालेगी राजभर की SBSP

Protest of Agriculture Bill ओम प्रकाश राजभर की पार्टी गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बड़ा कार्यक्रम करेगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 26 जनवरी को वाराणसी में किसानों के समर्थन तथा कृषि कानून के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालेगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:26 AM (IST)
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसानों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकालेगी राजभर की SBSP
राजभर की पार्टी अब खुलकर प्रदेश तथा देश के किसानों के साथ आ गई है

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अधयक्ष ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश में छोटे दलों को मिलाकर मिशन 2022 की तैयारी के साथ अब नया मोर्चा खोल दिया है। राजभर की पार्टी अब खुलकर प्रदेश तथा देश के किसानों के साथ आ गई है।

ओम प्रकाश राजभर की पार्टी गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बड़ा कार्यक्रम करेगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 26 जनवरी को वाराणसी में किसानों के समर्थन तथा कृषि कानून के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस यात्रा का नेतृत्व ओम प्रकाश राजभर करेंगे। यात्रा के माध्यम से राजभर का प्रयास किसानों को अपनी पार्टी के साथ जोडऩे का है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की 26 जनवरी को किसानों के समर्थन में होने वाली इस तिरंगा यात्रा में कृषि कानून को रद करने की मांग की जाएगी। तिरंगा यात्रा सारनाथ से जिला मुख्यालय तक निकलेगी।

इससे पहले भी कृषि कानून को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। फायरब्रांड नेता में शुमार ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि अंबानी व अडानी ने कृषि कानून आने से पहले ही स्टोर बनवा लिए हैं, जिसमें कि वह फसल एकत्र कर सकें। कृषि कानून काला कानून है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आठ प्रतिशत राजभर जाति के लोग हैं। सबकी नजर इन पर है।  

chat bot
आपका साथी