सशस्त्र सीमा बल ने लखनऊ में किया ढाई लाख पौधरोपण, गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर चल रहा अभियान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान में वृह्द स्तर पर पौधे केंद्रीय सशस्त्र बल द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। सशस्त्र सीमा बल सीमांत लखनऊ के अंतर्गत वाहिनियों के द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में करीब 247940 से पौध रोपण किया।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:10 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:10 AM (IST)
सशस्त्र सीमा बल ने लखनऊ में किया ढाई लाख पौधरोपण, गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर चल रहा अभियान
लखनऊ की सशस्त्र सीमा बल यूनिट्स द्वारा अभी तक करीब 1,88,000 पौधे लग चुके हैं।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। सशस्त्र सीमा बल, सीमांत लखनऊ के अंतर्गत वाहिनियों के द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में स्थानीय जलवायु के अनुकूल करीब 2,47,940 से पौध रोपण किया। केंद्रीय सशस्त्र बलों द्वारा देश व्यापारी पौधरोपण अभियान 2020 के अंतर्गत गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पुस्तक पर्यावरण संरक्षक सुरक्षा प्रहरी अब पर्यावरण रक्षक भी प्रकाशित की गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान में वृह्द स्तर पर पौधे केंद्रीय सशस्त्र बल द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल कुमार राजेश चंद्रा के निर्देशन में पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस पर वर्ष 2021 में रत्न संजय, महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल, सीमांत के नेतृत्व में सीमांत लखनऊ एवं उसके अंतर्गत समस्त यूनिट्स के द्वारा पौधरोपण अभियान 2021 प्रारंभ किया गया। इसके अंतर्गत 16,710 पौधे लगाए गए। लखनऊ की यूनिट्स द्वारा कुल प्राप्त लक्ष्य 2,31,300 के परिप्रेक्ष्य में अभी तक करीब 1,88,000 पौधों को लगाया जा चुका है। यही नहीं पौधरोपण के लिए स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों का भी चयन किया गया है। इसके अलावा सहयोग प्रदान करने वाले नागरिकों को वृक्ष मित्र/पर्यावरण मित्र नामित किया जा रहा है। अभी तक छह सौ ऐसे वृक्षमित्रों को नामित कर एक माह के बाद करीब 190 वृक्ष मित्र/पर्यावरण मित्र को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। आगे भी यह प्रकिया जारी रखी जाएगी।

योजना के अनुसार दस वृक्षों पर वृक्ष मित्र, दस वृक्ष मित्रों पर समन्वय के लिए बाल कार्मिकों को नामित किया जा रहा है। दस वृक्ष मित्रों पर समन्वय के लिए बाल कार्मिकों को नामित किया जा रहा है। वहीं इस वर्ष अभियान में अच्छा कार्य करने वाले 100 से अधिक कार्मिकों को पुरस्कृत किया जा चुका है। इस वर्ष अभी तक सात नर्सरी विकसित की गई हैं। यूनिटस के द्वारा छह शहीद वाटिका व स्मृति वाटिका विकसित की गई हैं। वहीं सशस्त्र सीमा बल सीमांत लखनऊ की यूनिट्स के कार्मिक एवं परिवार के सदस्यों द्वारा इस अभियान के अंतर्गत 24 हजार

chat bot
आपका साथी