Sant Ravidas Jayanti: बसपा मुखिया मायावती ने संत रविदास को किया नमन, जयंती पर दी बधाई व शुभकामना

Sant Ravidas Jayantiउत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज संत रविदास जयंती पर उनको नमन करने के साथ प्रदेश के लोगों को बधाई व शुभकामना दी है। उन्होंने लोगों ने संत रविदास के संदेशों को अंगीकृत करने की सलाह भी दी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:17 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:17 AM (IST)
Sant Ravidas Jayanti: बसपा मुखिया मायावती ने संत रविदास को किया नमन, जयंती पर दी बधाई व शुभकामना
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती

लखनऊ, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज संत रविदास जयंती पर उनको नमन करने के साथ प्रदेश के लोगों को बधाई व शुभकामना दी है। उन्होंने लोगों ने संत रविदास के संदेशों को अंगीकृत करने की सलाह भी दी है।

बसपा मुखिया ने शनिवार को दो ट्वीट से संत रविदास जयंती पर अपना संदेश दिया है। मायावती ने कहा कि 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' का अमर मानवतावादी संदेश देने वाले महान संतगुरु रविदास जी की जयंती पर उन्हेंं शत-शत नमन देश व दुनिया में रहने वाले उनके करोड़ों अनुयाईयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि संतगुरु ने अपना सारा जीवन आदमी को इंसान बनाने के प्रयास में गुजारा। बीएसपी की यूपी में चार बार बनी सरकार में संतगुरु रविदासजी के सपनों को साकार करने का भरसक प्रयास हुआ व उनके सम्मान में जो जनहित व जनकल्याण का काम यहा किया गया वह किसी से छिपा नहीं है। केंद्र व राज्य सरकारें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश का भला करें तो यह उचित होगा। 

chat bot
आपका साथी