समाजवादी पार्टी विजय रथ यात्रा पर निकलने से पहले अखिलेश यादव ने लिया मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव विक्रमादित्य मार्ग पर शाम को मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। जहां पर करीब आधा घंटा तक उनसे वार्ता की। विजय रथ यात्रा से निकलने से पहले अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव से भेंट के दौरान पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 10:03 PM (IST)
समाजवादी पार्टी विजय रथ यात्रा पर निकलने से पहले अखिलेश यादव ने लिया मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद
खिलेश यादव तथा मुलायम सिंह यादव का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में पांच साल बाद फिर सत्ता में आने को संघर्ष कर रही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार 12 अक्टूबर से शुरू हो रही 'समाजवादी विजय यात्रा' से एक दिन पहले सोमवार को अपने पिता व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दोनों की इस मुलाकात का एक वीडियो भी सपा ने जारी किया है। पहले चरण में यह यात्रा कानपुर से हमीरपुर जाएगी। इस यात्रा के जरिए अखिलेश कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन व हमीरपुर जिले में जाएंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी विजय यात्रा दिन में 11 बजे कानपुर के गंगा पुल से शुरू होगी। 11:30 बजे नौबस्ता में अखिलेश यादव का स्वागत होगा। दोपहर दो बजे घाटमपुर के नवेली निगनाहट बिजली घर में स्वागत कार्यक्रम होगा। रथ यात्रा शाम पांच बजे हमीरपुर पहुंचेगी। अखिलेश रात्रि विश्राम हमीरपुर में करेंगे।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव विक्रमादित्य मार्ग पर शाम को मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। जहां पर करीब आधा घंटा तक उनसे वार्ता की। विजय रथ यात्रा से निकलने से पहले अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव से भेंट के दौरान पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि 13 अक्टूबर को रथ यात्रा सुबह 10 बजे हमीरपुर से प्रस्थान करेगी। दिन में 11 बजे हमीरपुर के कुरारा में स्वागत होगा। दोपहर दो बजे कालपी जालौन व शाम चार बजे कानपुर देहात के माती में अखिलेश यादव का स्वागत होगा। शाम पांच बजे माती से चलकर अखिलेश शाम को लखनऊ वापस आ जाएंगे। राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी, स्वेच्छाचारी और भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ जनजागरण और सत्ता परिवर्तन की अलख जगाने के लिए यह यात्रा समाज को बांटने और नफरत फैलाने वालों को चुनौती देगी।

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि जब-जब अखिलेश यादव क्रांति यात्राओं पर निकले हैं, प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है। उन्होंने 31 जुलाई 2001 को पहली क्रांति रथ यात्रा निकाली थी। इसके बाद दूसरी यात्रा 12 सितंबर 2011 को निकाली गई थी। इन दोनों यात्राओं के बाद प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी।

शिवपाल भी आज से निकालेंगे परिवर्तन यात्रा : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी 12 अक्टूबर को वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन कर सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकालेंगे। उन्होंने अपने भतीजे व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गठबंधन के लिए 11 अक्टूबर तक का समय दिया था, किंतु सपा की ओर से कोई जवाब न मिलने पर शिवपाल भी मंगलवार से रथ यात्रा निकालेंगे। रथ यात्रा मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर होते हुए प्रयागराज जाएगी। सात चरणों की इस यात्रा का अंतिम चरण 27 नवंबर को खत्म होगा।

chat bot
आपका साथी