महानवमी पर कन्फ्यूज अखिलेश यादव विजयादशमी पर अतिरिक्त सर्तक, दी दोनों पर्व की बधाई

Samajwadi Party President Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल होने के बाद शुक्रवार को बधाई के ट्वीट को लेकर काफी सतर्क थे। इस बार तो उन्होंने कन्फ्यूजन का कोई रास्ता ही नहीं छोड़ा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 01:27 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 04:38 PM (IST)
महानवमी पर कन्फ्यूज अखिलेश यादव विजयादशमी पर अतिरिक्त सर्तक, दी दोनों पर्व की बधाई
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की अखिलेश यादव

लखनऊ, जेएनएन। शारदीय नवरात्र में महानवमी तथा रामनवमी को लेकर कन्फ्यूज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयादशमी पर अतिरिक्त सतर्क थे। शुक्रवार को विजयादशमी पर उन्होंने अपने बधाई संदेश को ट्वीट करने में जरा सी भी चूक नहीं की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल होने के बाद शुक्रवार को बधाई के ट्वीट को लेकर काफी सतर्क थे। इस बार तो उन्होंने कन्फ्यूजन का कोई रास्ता ही नहीं छोड़ा। उन्होंने ट्वीट किया सभी को विजयादशमी एवं दशहरा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

सभी को 'विजयादशमी' एवं 'दशहरा' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 15, 2021

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने पार्टी अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की अखिलेश यादव की तरफ से विजयादशमी पर्व पर प्रदेश के लोगों को बधाई संदेश जारी किया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी की तरफ से जारी बधाई संदेश में लिखा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह दिन हमें अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है। यह सबक भी मिलता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम सदैव बुरा होता हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बुराई और असत्य के मुकाबले हमेशा सत्य की जीत होती है। हमें अपने आचरण से सामाजिक सद्भाव एवं परस्पर सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए। इस पर्व से हमें समाज पर हो रहे अन्याय से मुक्ति पाने की भी प्रेरणा मिलती है।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव की तरफ से ट्वीट पर गुरुवार को पहले महानवमी के स्थान पर रामनवमी की शुभकामना का संदेश जारी किया गया था। इसके ट्रोल होने के बाद सुधार किया गया और महानवमी का संशोधित बधाई संदेश जारी किया गया।  

chat bot
आपका साथी