खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी के बयान के बाद अखिलेश यादव ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा

योगी आदित्यनाथ सरकार में स्वतंत्र प्रभार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी के कल के बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उनको घेरा है। उपेन्द्र तिवारी ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ ही देश की प्रति व्यक्ति आय पर जौनपुर में बयान दिया था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 12:51 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:51 PM (IST)
खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी के बयान के बाद अखिलेश यादव ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी के गुरुवार को पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसके साथ ही मंत्री उपेन्द्र तिवारी पर भी तंज कसा है।

योगी आदित्यनाथ सरकार में स्वतंत्र प्रभार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी के कल के बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उनको घेरा है। उपेन्द्र तिवारी ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ ही देश की प्रति व्यक्ति आय पर जौनपुर में बयान दिया था। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने गुरुवार को कहा था कि देश की 95 फीसद जनता पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल ही नहीं करती है। खेल मंत्री के इसी बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब मंत्री को भी पेट्रोल डीजल की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि जनता उनको पैदल कर देगी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि उत्तर प्रदेश की 95 फीसद जनता को भाजपा की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने लखीमपुर खीरी की हिंसा तथा लोगों की गाड़ी से कुचलने से मौत पर भी सरकार की चुटकी ली।

अखिलेश यादव ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के भाजपाई मंत्री जी ने कहा कि महंगे पेट्रोल से आम जनता को फर्क नहीं पड़ता क्योंकि 95 प्रतिशत जनता को पेट्रोल की जरूरत नहीं है। अब मंत्री जी को भी नहीं पड़ेगी, क्योंकि जनता उनको पैदल कर देगी। सच्चाई तो यह है कि 95 प्रतिशत जनता को भाजपा की ही कोई जरूरत नहीं है। 'थार' में तो डीजल पड़ता है ना।

गौरतलब है कि जालौन के उरई में प्रदेश सरकार के खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने बेतुका बयान देकर ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी को नकारा था। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आम लोगों की आय बढ़ी है और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग में गोलमाल हुआ था। वह गुरुवार को बुंदेलखंड के दौरे पर थे। बांदा और अन्य जिलों में प्रवास के बाद वह गुरुवार को जालौन में अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए। 

chat bot
आपका साथी