अखिलेश यादव ने रवाना की जनसंदेश यात्रा, बोले- गांव-गांव जाकर भाजपा को करेगी बेनकाब

UP Assembly Election-2022 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय से गोंडवाना जनसंदेश यात्रा को रवाना किया। इस जनसंदेश यात्रा का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के हर गांव में जाकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की नामामियों को लोगों तक पहुंचाना है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 03:14 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 04:12 PM (IST)
अखिलेश यादव ने रवाना की जनसंदेश यात्रा, बोले- गांव-गांव जाकर भाजपा को करेगी बेनकाब
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद सक्रिय हो चुके समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय से गोंडवाना जनसंदेश यात्रा को रवाना किया है। इस जनसंदेश यात्रा का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के हर गांव में जाकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की नामामियों को लोगों तक पहुंचाना है। अखिलेश यादव के साथ इस मौके पर बसपा को छोड़कर सपा का दामन थामने वाले रामअचल राजभर भी थे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोंडवाना जनसंदेश यात्रा को रवाना करने के बाद कहा कि जो जनसंदेश यात्रा आज रवाना की गई है, वो उत्तर प्रदेश के हर गांव में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि यह जनसंदेश यात्रा प्रदेश के सभी जिलों जाकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के झूठ का पोल खोलने का काम करेगी। इस यात्रा से हमको भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर करने में बड़ी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीब, नौजवान तथा काफी किसान परेशान हैं। भाजपा ने राज्य में सिर्फ नफरत, भूख और गरीबी फैलाई है। यह दिखने लगा है कि इस सरकार के काम से बेरोजगार काफी दुखी हैं। देश के साथ प्रदेश भी आर्थिक रूप से काफी प्रभावित है। अब समय आ गया है, जब हम जनता के बीच इस सरकार की नाकामी को रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा तो भेद-भाव का राजनीति करती है। भाजपा ने समाज तथा जाति के लोगों के बीच में खाई बनाने का काम किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इन दिनों भाजपा देश तथा प्रदेश की जनता के रुख से काफी घबरा गई है। भाजपा को जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमको भरोसा है कि अब इनकी भाषा बदलेगी। जैसे-जैसे इन्हें हार का डर सताएगा दिल्ली से इनके नेता यहां आएंगे। अब यह तो तय है कि यह सभी लोग मिलकर बहुत गंदगी की भाषा बोलेंगे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ से शुरू गोंडवाना जनसंदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के हर गांव में जाएगी। भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता से भाजपा को हटाने के लिए समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्य मिलकर काम करेंगे।  

chat bot
आपका साथी