लखनऊ में सपा कार्यालय में मनाया गया मुलायम का जन्मदिन, अखिलेश ने ट्विटर पर दी बधाई

समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने 80वें जन्मदिन पर केक काटा। अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अन्य नेताओं मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 02:00 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 04:28 PM (IST)
लखनऊ में सपा कार्यालय में मनाया गया मुलायम का जन्मदिन, अखिलेश ने ट्विटर पर दी बधाई
लखनऊ में सपा कार्यालय में मनाया गया मुलायम का जन्मदिन, अखिलेश ने ट्विटर पर दी बधाई

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर अखिलेश के पुत्र तथा बेटी के साथ वरिष्ठ नेता भगवती सिंह व समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा भी थे।

समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आज पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने 80वें जन्मदिन पर केक काटा। इस मौके पर पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अन्य नेताओं मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने बच्चों के साथ पिता मुलायम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश ने इसकी तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर भी डाली और उन्हें (मुलायम) सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाने वाला बताया।

लखनऊ में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जन्मदिन के अवसर पर मुलायम सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा जब हमने समाजवादी पार्टी बनाई तो लोगों ने कहा कि मुलायम सिंह ज्यादा से ज्यादा एक जिले के नेता रह गए। पांच महीने बाद पार्टी में इतनी भीड़ हो गई कि 9 महीने के अंदर चुनाव हुआ और आपकी सरकार बनी।

माननीय ‘नेता जी’ के जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई! उन्होंने ही हम सबको गांधी जी के ‘सत्य और अहिंसा’ के मार्ग पर चलना सिखाया व लोहिया जी के इस सिद्धांत को समझाया कि ‘बुराई को ख़त्म करने के लिए बुराई को पहचानना होता है’ और ये भी कि भरोसा ही इंसानी रिश्तों की सबसे बड़ी पूँजी है. pic.twitter.com/eyji7TiJHy

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 22, 2018

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वह चार बार उत्तर प्रदेश में सरकार बना चुके हैं। दो बार दिल्ली की केन्द्र सरकार में रहे है। उन्होंने नौजवानों से कहा कि आज यह तय करके जाना है कि दिल्ली में समाजवादी सरकार हो, यूपी में तो आएगी ही। आपकी जगह दिल्ली पर होनी चाहिए। दिल्ली सब कुछ है। ध्यान रखना दिल्ली पर कैसे कब्जा हो, ये विचार सभी लोग करें। तब तो मेरा जन्म दिवस सफल होगा। हमें खुशी होगी। आप दिल्ली की सरकार बनाइए, यह उम्मीद हमको है।

पार्टी में नौजवान रहेंगे तो पार्टी वूढ़ी नहीं होगी। मुलायम ने कहा कि जब मै रक्षामंत्री था तो चीन और पाकिस्तान को खदेड़ दिया था। न्याय और साहस की जरूरत है। इस दौरान मुलायम ने सपा के पक्ष में कार्यक्रम करने की भी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कमिश्नरी स्तर पर कार्यक्रम तय करें, हमें बताएं, मैं आऊंगा।  

लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में मुलायम के जन्मदिन से जुड़ी तैयारियां कल ही कर ली गई थीं। सुबह ही वहां बैनर व पोस्टर लगा दिए गए थे। पार्टी के दफ्तर को सजाया गया है। ऑफिस का बाहरी प्रांगण बधाई और शुभकामनाओं वाले पोस्टर-होर्डिंग्स से पटा हुआ है। सुबह से ही मुलायम सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी इटावा में मनाएगी जन्मदिन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन उनका जन्मदिन 'धर्मनिरपेक्षता दिवस' के रूप में इटावा में मनाएगी। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना दम दिखाने की तैयारी में लगे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर आज सैफई में राजनीतिक 'दंगल' भी दिखा देंगे।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अपनी नई पार्टी के साथ मुलायम के सम्मान में विशेष दंगल का आयोजन करने जा रहे हैं। नेताजी (मुलायम) का जन्मदिन भव्य अंदाज में मनाएंगे। इस दिन सैफई में एक बड़ा दंगल आयोजित किया जाएगा। यही नहीं इस दिन हम प्रदेश भर में नेताजी का जन्मदिवस मनाएंगे। हमारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने तय किया है कि इस दिन को हम 'समाजवादी दिवस' के रूप में मनाएंगे। पार्टी की तरफ से इटावा और लखनऊ में भी विशेष आयोजन होंगे।

chat bot
आपका साथी