समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाया सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप, लखनऊ में डीजीपी को सौंपा ज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर अपने कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के उत्पीडऩ करने तथा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्यों पर फर्जी मुकदमे लगाने का आरोप लगाया। भाजपा के इस कृत्य के विरोध में सपा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी को ज्ञापन भी दिया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:08 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:41 AM (IST)
समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाया सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप, लखनऊ में डीजीपी को सौंपा ज्ञापन
सपा ने भाजपा पर अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया

लखनऊ, (राज्य ब्यूरो) । समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर सपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के उत्पीडऩ करने तथा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्यों पर फर्जी मुकदमे लगाने का आरोप लगाया। भाजपा के इस कृत्य के विरोध में सपा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी को ज्ञापन भी दिया।

सपा ने डीजीपी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। सपा नेताओं ने प्रशासनिक उत्पीडऩ तत्काल बंद करने और इस तरह के कृत्यों में शामिल अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि औरैया, मैनपुरी, फीरोजाबाद, एटा व हरदोई में पार्टी कार्यकर्ताओं और पंचायत सदस्यों के उत्पीडऩ तथा पंचायत सदस्यों पर गैंगस्टर लगाने की साजिश हो रही है।

सिग्नेचर बिङ्क्षल्डग में डीजीपी से मिलने वाले सपा प्रतिनिधिमंडल में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी अरविन्द कुमार ङ्क्षसह, एमएलसी उदयवीर ङ्क्षसह, व डा.राजपाल कश्यप शामिल थे।

बसपा के पूर्व विधायक अमर पाल शर्मा सपा में शामिल

साहिबाबाद के पूर्व बसपा विधायक अमर पाल शर्मा ने बुधवार को अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने अखिलेश यादव को 2022 में फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नगर मंत्री भाजपा लखीमपुर खीरी रोहित तिवारी उर्फ लिटिल तथा भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलामंत्री लखीमपुर मनीष तिवारी को भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वहीं, गोरखपुर की भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद ने समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अखिलेश यादव से भेंट की और शीघ्र पार्टी की सदस्यता लेने की इच्छा जताई।

chat bot
आपका साथी